Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डी-ला-रू के साथ सौदे पर खुद को पाक-साफ साबित करे केंद्र : ओमन चांडी

ओमन चांडी
ओमन चांडी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोच्चि , 31 Dec 2016

Last updated on: Dec 31, 2016, 00:00 IST

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने शनिवार को नरेंद्र मोदी के नेतृत्ववाली केंद्र सरकार से ब्रिटेन की जिस कंपनी ने नए नोट छापे हैं उसके साथ लेन-देन पर खुद को बेदाग साबित करने की मांग की है। यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए चांडी ने कहा कि एक प्रमुख अंग्रेजी दैनिक के अनुसार, इस कंपनी को वर्ष 2013 में ही काली सूची में डाल दिया गया था। यह कंपनी मुख्य रूप से नोट छापने का काम ही करती है। एक संसदीय कमेटी ने जिस तरह से 1997-98 में तीन विदेशी कंपनियों से नोट छपवाए गए थे उसे लेकर गंभीर सवाल उठाए थे। चांडी के अनुसार 1997-98 में भारतीय नोट छापने वाली तीन कंपनियों में एक कंपनी डी-ला-रू थी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जब आठ नवंबर को 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने की घोषणा की तो दिल्ली में हुए 'इंडो-ब्रिटिश टेक समिट' की डी-ला-रू मुख्य प्रायोजक थी।यह सम्मेलन सात से नौ नवंबर तक चला था और इसमें ब्रिटेन और भारत के प्रधानमंत्री ने हिस्सा लिया था। कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक उसने भारत में वर्ष 2013 से 2015 तक कोई काम नहीं किया लेकिन वर्ष 2016 की रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने भारत में काम फिर शुरू कर दिया है और कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्टिन सदरलैंड के अनुसार, वे भारत के मेक इन इंडिया अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा, "मोदी का यह कर्तव्य है कि वह बताएं कि इस कंपनी के भारत में कौन से व्यावसायिक हित हैं?" 

 

Tags: Oommen Chandy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD