Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

नारंगी रंग का पासपोर्ट लाना भेदभावपूर्ण होगा : ओमन चांडी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 15 Jan 2018

Last updated on: Jan 15, 2018, 00:00 IST

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने सोमवार को केंद्र सरकार के उस कदम की निंदा की है, जिसमें सरकार ने उन लोगों के लिए नारंगी रंग का पासपोर्ट लाने का फैसला किया है, जिन्होंने 10वीं कक्षा की परीक्षा नहीं पास की है। चांडी ने केंद्र के इसे भेदभावपूर्ण नीति बताया।चांडी ने कहा, "किसी भी तरह से इस प्रस्ताव को आगे नहीं बढ़ाना चाहिए। यह दो अलग-अलग तरह के नागरिकों में भेद होगा.एक जो शिक्षित हैं और दूसरे जो अशिक्षित हैं, शैक्षिक योग्यता के आधार पर यह भारतीय लोगों को साथ भेदभाव है। "उन्होंने कहा, "अगर ऐसा सच में हो जाता है तो जिस क्षण नारंगी रंग के पासपोर्ट धारक विदेशी सरजमीं पर कदम रखेंगे, उनके साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार होगा और इसका असर उन लोगों के चरित्र और व्यक्तित्व पर पड़ेगा। ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए।"चांडी ने कहा कि हमारे कई देशवासियों ने मध्यपूर्व के देशों में मुश्किल परिस्थितियों में रहकर कड़ी मेहनत की है और उनकी कड़ी मेहनत द्वारा अर्जित की गई कमाई की भेजी गई रकम ने राज्य और देश की प्रगति में योगदान दिया है।यहां स्थित विकास अध्ययन केंद्र में आव्रजन विभाग के प्रमुख एस. इरुदयाराजन ने भी प्रस्तावित कदम की निंदा की। उन्होंने कहा, "हमारे अध्ययन के अनुसार केरल के 25 लाख प्रवासियों में से लगभग 15 फीसदी ने 10वीं पास नहीं की है तो अन्य बड़े राज्यों में यह आंकड़ा 50 फीसदी से ज्यादा होगा।"इरुदयाराजन ने कहा कि नागरिकों को शैक्षिक योग्यता के आधार पर बांटने को मंजूर नहीं किया जाएगा। इस प्रस्ताव को निरस्त करना चाहिए। 

 

Tags: Oommen Chandy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD