Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ओमन चांडी ने नरेंद्र मोदी के बयान की निंदा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 24 Feb 2018

Last updated on: Feb 24, 2018, 00:00 IST

पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने शनिवार एक खुला पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'ईसाई नर्स को बचाने' वाले बयान पर आड़े हाथों लिया। प्रधानमंत्री ने कहा था कि 'वर्ष 2014 में युद्धग्रस्त इराक से 46 नर्सो को बचाया गया था, क्योंकि वे लोग ईसाई थे।' चांडी ने अपने पत्र में कहा है, "आपने मेघालय में बहुसंख्यक ईसाई समुदाय को साधने के लिए यह बयान दिया। हमारे देश की विशिष्टता विविधता से है।"चांडी ने कहा, "देशप्रेम हिंदुओं, ईसाइयों, सिखों, बौद्धों, जैनों और अन्य धर्मो के लोगों को मुश्किल व खुशी के समय में विभिन्न धार्मिक मतभेदों के बावजूद जोड़ता है। इस तरह का बयान देने से पहले आपको कम से कम अपने संविधान के बारे में सोचना चाहिए था।"चांडी मेघालय में गुरुवार को एक रैली के दौरान मोदी द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। मोदी ने कहा था, "यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी, जिसने इराक से नर्सो को सुरक्षित बाहर निकालकर केरल पहुंचाया था। वे सभी ईसाई थे।"चांडी ने कहा, "दुनिया के सबसे बड़े धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र देश के प्रधानमंत्री होने के नाते, आपके शब्द अपमानजनक थे। 46 मलयाली नर्सो को तत्कालीन राज्य सरकार और भाजपानीत केंद्र सरकार के संयुक्त प्रयास से बचाया गया था। मध्यपूर्व में मलयाली समुदाय ने भी इस बचाव अभियान में मदद की है।"उन्होंने कहा, "नर्सो के परिवार के इस दर्द और चिंता का एक गवाह होने के नाते, हम सभी उसका हिस्सा थे, इसलिए नहीं कि वे ईसाई थे, बल्कि हमारे लिए यह महत्वपूर्ण बात थी कि वे सभी भारतीय थे और बहुत ही मुश्किल में थे।"इराक से नर्सो को जब सुरक्षित स्वदेश लाया गया था, उस समय चांडी केरल के मुख्यमंत्री थे।

 

Tags: Oommen Chandy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD