Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पता था, सौर घोटाले से बरी हो जाऊंगा : ओमन चांडी

Listen to this article

5 Dariya News

मलप्पुरम (केरल)/बेंगलुरू , 07 Oct 2017

Last updated on: Oct 07, 2017, 00:00 IST

सौर घोटाला मामले में सभी आरोपों से बरी कर दिए जाने संबंधित बेंगलुरू की एक अदालत के शनिवार के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है। बेंगलुरू के अतिरिक्त नगर सिविल एवं सत्र न्यायालय ने बेंगलुरू स्थित कारोबारी एम.के. कुरुविला द्वारा दाखिल मामले में चांडी के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को समाप्त रद्द कर दिया। कुरुविला ने दावा किया था कि उन्हें 2011-12 में 1.35 करोड़ रुपये का नुकासान हुआ था, क्योंकि केंद्र और राज्य सरकारों ने दक्षिण कोरिया से सौर प्रौद्योगिकी का आयात करने के लिए उन्हें लाइसेंस देने और सब्सिडी देने का वादा किया था। कुरुविला ने आरोप लगाया था कि चांडी ने वादा किया था कि हर चीज का ख्याल रखा जाएगा।

पिछले वर्ष अदालत ने चांडी और चार अन्य आरोपियों को धोखाधड़ी के मामले में कुरुविला द्वारा मांग की गई धनराशि का भुगतान करने के लिए कहा था। लेकिन चांडी ने इस आधार पर आदेश को चुनौती देते हुए एक नई याचिका दायर की कि फैसले से पहले उनका पक्ष नहीं सुना गया था।इसके बाद चांडी को जून में अपना पक्ष पेश करने का मौका दिया गया, और शनिवार को अदालत ने उन्हें बरी कर दिया, क्योंकि कुरुविला पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ अपने आरोपों को साबित नहीं कर पाए।चांडी ने मलप्पुरम जिले के वेंगारा विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान संवाददाताओं कहा कि उन्हें पूरा भरोसा था कि वह बेदाग बरी हो जाएंगे, क्योंकि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया था।उन्होंने कहा, "मुझे पूरा भरोसा था कि सच्चाई की जीत होगी और ऐसा ही हुआ। जो लोग मुझ पर उंगली उठा रहे थे, उन्हें अब जान जाएं कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है।"सात करोड़ रुपये के सौर घोटाले से चांडी सरकार (2011-16) उस समय हिल उठी थी, जब जून 2013 में खबर आई कि मुख्यमंत्री कार्यालय के स्टाफ का एक ऐसे दंपति से संपर्क था, जिसने सौर पैनल की आपूर्ति करने के नाम पर कई निवेशवकों से धन लेकर उनके साथ धोखाधड़ी की थी।

 

Tags: Oommen Chandy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD