Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सुशील मोदी से मिले रवि किशन, भोजपुरी सिनेमा के विकास पर हुई बात

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 16 Oct 2018

Last updated on: Oct 16, 2018, 00:00 IST

भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता रवि किशन ने यहां मंगलवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से मुलाकात की और भोजपुरी सिनेमा की तरक्की और उसमें राज्य सरकार के सहयोग के मुद्दे पर बातचीत की। मोदी ने रवि किशन की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है। अभिनेता रवि किशन ने उपमुख्यमंत्री के सामने राज्य भर के छोटे शहरों और कस्बों में 500 थियेटरों की चेन लाने की इच्छा जताई। रवि किशन भाजपा के सदस्य भी हैं। मुलाकात के बाद रवि किशन ने पत्रकारों से कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री से कई मुद्दों पर बातचीत हुई है। उन्होंने इस मुलाकात को सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा, “आज भोजपुरी सिनेमा की दशा और दिशा बदली है। दूसरे राज्यों में भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग में सरकार का बेहतर सहयोग मिलता है। उत्तर प्रदेश और झारखंड में सरकार सिनेमा पर सब्सिडी (अनुदान) भी देती है, परंतु बिहार की भाषा भोजपुरी अपनी ही माटी में सरकार की ओर से उपेक्षा की शिकार है।”

रवि किशन ने मोदी से बिहार में भोजपुरी सिनेमा के विकास के लिए सब्सिडी देने की मांग की है। रवि किशन ने 500 थियेटरों की चेन लाने की इच्छा जताते हुए कहा कि इसके लिए उन्हें राज्य सरकार की मदद की जरूरत होगी। उन्होंने अपने अंदाज में कहा, “बिहार की माटी ने हमें रवि किशन बनाया है। यही कारण है कि हम यहां सिनेमा के विकास के लिए कुछ करना चाहते हैं। इसी दिशा में 500 थियटरों का चेन लाना चाहते हैं, जो तकरीबन 100 सीटों वाली होगी। इसके लिए हम सरकार से जमीन व अन्य मदद की अपेक्षा करते हैं।” उन्होंने कहा कि समाज और प्रदेश की तरक्की में सिनेमा का भी बहुत महत्व है, यही वजह है कि हमने अपने प्रस्ताव से उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को अवगत कराया है।

 

Tags: Sushil Kumar Modi , Bhojpuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD