Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

संजना पांडे लेकर आ रही हैं पारिवारिक ड्रामा 'तुलसी विवाह', इस दिन रिलीज होगा धमाकेदार ट्रेलर

Bhojpuri, Bhojpuri Film, Sanjana Pandey, Tulsi Vivah, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Mar 2026

Last updated on: Mar 27, 2026, 15:49 IST

भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री संजना पांडे दर्शकों के लिए पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'तुलसी विवाह' लेकर आ रही है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट की जानकारी दी। मेकर्स ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर 28 मार्च को रिलीज किया जाएगा। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया।

पोस्टर में संजना पांडे के साथ अन्य कलाकार भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, "भोजपुरी फिल्म 'तुलसी विवाह' का ट्रेलर 28 मार्च सुबह 8 बजे सिर्फ बी4यू भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो रहा है।" मंजुल ठाकुर द्वारा निर्देशित फिल्म का लेखन सत्येन्द्र सिंह ने किया है और संगीत ओम झा ने तैयार किया है, जबकि इसके निर्माता संदीप सिंह व मंजुल ठाकुर हैं।

फिल्म भोजपुरी पारिवारिक ड्रामा पर आधारित है। इसमें पारिवारिक रिश्तों, भावनाओं और संस्कारों को खूबसूरती से दिखाया गया है। हालांकि, फिल्म को लेकर खास जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। शनिवार को फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया जाएगा, जिसे देखने के लिए भोजपुरी फिल्म प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

भोजपुरी सिनेमा में संजना पांडे अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है और दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल किया है। समर सिंह के साथ फिल्म 'लाल चुनरिया वाली' से करियर शुरू करने वाली संजना ने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में 'हर घर की कहानी', 'मईया अइली मोरे अंगना' और 'मैया अइली मोरे अंगना' ने टेलीविजन पर रिकॉर्ड सफलता हासिल की है।

अभिनेत्री ज्यादातर फिल्में पारिवारिक ड्रामा पर आधारित होती हैं। इसी के साथ संजना जल्द ही अभिनेत्री रानी चटर्जी के साथ फिल्म 'यूपी वाली-बिहार वाली' में नजर आएंगी। मंजुल ठाकुर द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं। इसमें रानी और संजना के अलावा प्रशांत सिंह, आलोक सिंह राजपूत, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह, स्वेता वर्मा और गोपाल चौहान जैसे स्टार्स नजर आएंगे।

 

Tags: Bhojpuri , Bhojpuri Film , Sanjana Pandey , Tulsi Vivah , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD