Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भोजपुरी फिल्म 'चटोरी बहू-2' का पोस्टर आउट, इस दिन रिलीज होगा धमाकेदार ट्रेलर

Bhojpuri, Bhojpuri Film, Chatori Bahu 2, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 06 Apr 2026

Last updated on: Apr 06, 2026, 15:59 IST

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अंजना सिंह अपने प्रशंसकों के लिए पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'चटोरी बहू-2' लेकर आ रही हैं। सोमवार को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी होने की जानकारी दी। मेकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर जारी किया। इसमें अंजना पारंपरिक बहू के रूप में नजर आ रही हैं।

उनके हाथों में किचन का सामान भरा हुआ है। चम्मच, कंछुली (बेलन), थाली और अन्य घरेलू चीजें। यह लुक फिल्म की कहानी की झलक दिखाता है, जिसमें परिवार, रिश्तों और घरेलू जीवन की मिठास और चुनौतियों को दिखाया गया है। मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "भोजपुरी फिल्म 'चटोरी बहू-2' का ट्रेलर 11 अप्रैल शनिवार सुबह 8 बजे सिर्फ बी4यू भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो रहा है।"

इश्तियाक शेख बंटी द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण संदीप सिंह का है और लेखन अरविंद तिवारी ने किया है, तो इसका संगीत ओम झा ने तैयार किया है। फिल्म के बारे में अन्य जानकारी मेकर्स ने अभी जारी नहीं की है। यह पारिवारिक ड्रामा फिल्म भोजपुरी दर्शकों को घरेलू रिश्तों, भावनाओं और मनोरंजन का पूरा पैकेज देने वाली हैं। यह फिल्म साल 2024 में प्रसारित 'चटोरी बहू' का सीक्वल है।

लोकप्रिय भोजपुरी पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'चटोरी बहू' में स्मृति सिन्हा ने चटोरी बहू का किरदार निभाया था। फिल्म में स्मृति के अलावा, संजना पांडेय, किरण यादव, आकाश गहरवाल, विनोद मिश्रा, कंचन मिश्रा, निशा सिंह, सोनिया मिश्रा, ऋतू पांडेय, विद्या सिंह, राकेश बाबू , संतोष श्रीवासतव, वंदना दुबे और प्रशांत सिंह जैसे कलाकार नजर आए थे।

इश्तियाक शेख द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण संदीप सिंह, निलाभ तिवारी और अंजनी तिवारी ने किया था।  अभिनेत्री इन दिनों फिल्म 'लेडी बॉक्सर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग आजमगढ़ में हो रही है। संतोष जोशी जी द्वारा निर्देशित फिल्म का लेखन सत्येंद्र सिंह जी ने किया है जबकि रवि तिवारी फिल्म के मुख्य सहायक निर्देशक हैं। संदीप सिंह जी और अथर्व सिंह जी फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म में अंजना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

 

Tags: Bhojpuri , Bhojpuri Film , Chatori Bahu 2 , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD