Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

यूट्यूब पर दिखेगा 'किसान बहुरिया' का जलवा, जानें कब होगी रिलीज

Bhojpuri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Mar 2026

Last updated on: Mar 19, 2026, 17:19 IST

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अंजना सिंह फिल्म 'किसान बहुरिया' अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लेकर आ रही हैं। फिल्म की कहानी खेती-किसानी करने वाली महिला पर केंद्रित है, जो परिवार की जिम्मेदारी पूरी तरह निभाती है और समाज के लिए एक मिसाल बनती है। हालांकि, कुछ समय पहले फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर हुआ था।

टीवी पर प्रसारित होने के बाद फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। लोगों ने फिल्म की कहानी, अभिनय और संदेश की खूब तारीफ की। गुरुवार को मेकर्स ने इसका यूट्यूब प्रीमियर करने के बारे में बताया। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर पोस्ट किया और लिखा, "यूट्यूब प्रीमियर में देखिए पूरी भोजपुरी फिल्म 'किसान बहुरिया' 21 मार्च, शनिवार सुबह 8 बजे सिर्फ बी4यू भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर।"

यह फिल्म उन दर्शकों के लिए खास है, जो भोजपुरी सिनेमा में सार्थक और प्रेरणादायक कहानियां पसंद करते हैं। अंजना सिंह की मजबूत छवि और फिल्म का विषय इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। मंजुल ठाकुर द्वारा निर्देशित फिल्म 'किसान बहुरिया' में अंजना सिंह और प्रशांत सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा, फिल्म में खुशी झा, विद्या सिंह, गोलू तिवारी, अशोक मिश्रा और सुधा यादव जैसे अनुभवी कलाकार नजर आएंगे।

वहीं, बाल कलाकार के रूप में दीक्षा मिश्रा होंगी। इसमें ओम झा ने संगीत दिया है। फिल्म में प्रशांत अंजना के पति के किरदार में नजर आएंगे, जिस वजह से ये फिल्म और भी खास है, लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है, जब फिल्म में अंजना प्रशांत के साथ काम कर रही हैं। दोनों इससे पहले कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

किसान बहुरिया एक ऐसी महिला पर केंद्रित है जो पति की मानसिक हालत खराब होने और घर की स्थिति को ठीक करने के लिए खेती करती है। फिल्म में दिखाया गया है कि अंजना पति की मानसिक हालत देखकर खेतों में कड़ी मेहनत करती है और घर की आर्थिक स्थिति को सुधारती है।  

 

Tags: Bhojpuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD