Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

दशहरे की तैयारियों को लेकर डिप्टी कमिश्रर ने की उच्च स्तरीय बैठक

अधिकारियों को पुख्ता प्रबंध करने के दिए निर्देश, यातायात प्रबंधों के लिए बनेंगे विशेष रुट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 16 Oct 2018

Last updated on: Oct 16, 2018, 00:00 IST

19 अक्टूबर को मनाए जा रहे दशहरे के त्यौहार की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की ओर से प्रबंध मुकम्मल किए जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत आज डिप्टी कमिश्रर ईशा कालिया की ओर से एक उच्च स्तरीय बैठक की गई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि प्रबंधों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इस मौके पर एस.एस.पी श्री जे. इलेनचेलियन भी मौजूद थे।डिप्टी कमिश्रर ने कहा कि जिले में अलग-अलग तीन स्थानों पर दशहरे का त्यौहार मनाया जा रहा है, जिसमें भारी एकत्र होता है, इस लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के अलावा यातायात व पार्किंग के भी पुख्ता प्रबंध किए जाएं, ताकि किसी भी व्यक्ति  को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि दशहरे वाले दिन ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु  ढंग से चलाने के लिए चंडीगढ़ से गुरदासपुर, पठानकोट आने जाने वाले राहगीरों के लिए बाहर से ही बाईपास रु ट उपयोग में लाया जाए। इसके अलावा उन्होंने जिला पुलिस को शहर वासियों के लिए भी दशहरे में शिरकत के दौरान अलग रु ट बनाने के लिए कहा। उन्होंने नगर निगम को हिदायत की कि रु ट संबंधी जागरु कता होर्डिंज्ज भी लगाए जाएं, ताकि राहगीरों को अपने रुट का पता लग सके। 

उन्होंने नगर निगम को साफ सफाई व अन्य सुविधाओं के प्रबंध सुनिश्चित बनाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने सर्च लाइटों व फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों का प्रबंधन करने के लिए भी कहा।डिप्टी कमिश्रर ने स्वास्थ्य विभाग को हिदायत करते हुए कहा कि तीनों स्थानों पर मैडिकल टीमों सहित एंबुलेंस का प्रबंध किया जाए, ताकि जरु रत पडऩे पर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि त्यौहारों के सीजन के दौरान खाने पीने वाली वस्तुओं की चैकिंग और तेज की जाए, ताकि मिलावटखोरी पर नियंत्रण किया जा सके। इस मौके पर एस.एस.पी श्री जे. इलेनचेलियन ने कहा कि दशहरे के त्यौहार के मौके पर सुरक्षा के लिहाज से कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी व सुरक्षा प्रबंध यकीनी बनाने के लिए पुलिस टीमों की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पार्किंग व ट्रैफिक व्यवस्था के दौरान किसी भी तरह की कोई दिक्क त आने नहीं दी जाएगी। इस मौके पर एस.डी.एम होशियारपुर श्रीमती अमरप्रीत कौर संधू, कमिश्रर नगर निगम श्री बलवीर राज सिंह, सहायक कमिश्रर(सामान्य) श्री रणदीप सिंह हीर, सहायक कमिश्नर नगर निगम श्री संदीप तिवाड़ी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

 

Tags: DC Hoshiarpur , SSP Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD