Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

पोलिंग स्टेशनों की रैशनलाइजेशन को लेकर आशिका जैन ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

होशियारपुर , 09 Jul 2026

Last updated on: Jul 09, 2026, 16:04 IST

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन की अध्यक्षता में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ पोलिंग स्टेशनों के रैशनलाइजेशन संबंधी बैठक आयोजित की गई। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1200 निर्धारित की गई है। 

आयोग के निर्देशों के अनुरूप जिले में पोलिंग स्टेशनों के रैशनलाइजेशन की प्रक्रिया पूरी करते हुए आवश्यक प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले के सभी निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पोलिंग स्टेशनों की समीक्षा करने के उपरांत नए पोलिंग बूथ स्थापित करने, कुछ पोलिंग स्टेशनों के नामों में संशोधन, भवन परिवर्तन तथा नए मोहल्लों/सेक्शनों को शामिल करने संबंधी प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।

बैठक के दौरान इन प्रस्तावों पर विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके सुझाव प्राप्त किए गए। सभी प्रतिनिधियों ने प्रस्तावों पर अपनी सहमति व्यक्त की। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुगम एवं मतदाता हितैषी बनाने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी से खुशी राम धीमान, इंडियन नेशनल कांग्रेस से रजनीश टंडन, शिरोमणि अकाली दल से जगतार सिंह, सीपीआई (एम) से बलविंदर सिंह, भाजपा से भूषण कुमार शर्मा, चुनाव तहसीलदार रमनदीप कौर व चुनाव कानूनगो लखबीर सिंह भी मौजूद थे।

 

Tags: Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD