Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

आशिका जैन ने एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

होशियारपुर , 20 Jul 2026

Last updated on: Jul 20, 2026, 15:52 IST

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने जिले की सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) 2026 के लिए जारी संशोधित कार्यक्रम की जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 15 जुलाई 2026 को एसआईआर-2026 का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।

इसके अनुसार बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सर्वेक्षण 3 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 3 अगस्त को मतदान केंद्रों की रेशनलाइजेशन एवं पुनर्व्यवस्था, 13 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन, 13 अगस्त से 12 सितंबर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि, 13 अगस्त से 8 अक्टूबर तक दावों एवं आपत्तियों का निपटारा तथा 12 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

आशिका जैन ने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक इस प्रक्रिया का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि घर-घर सर्वे अभियान को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए राजनीतिक दल अपने-अपने नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) को निर्देश दें कि वे बीएलओ द्वारा बैठक का नोटिस मिलने पर निर्धारित समय पर बैठक में अवश्य शामिल हों। 

इन बैठकों में बीएलओ द्वारा अनकलेक्टेबल एन्यूमरेशन फॉर्म तथा एएसडीडी के रूप में चिह्नित मतदाताओं की सूची बीएलए के साथ साझा की जाएगी। यदि इन मतदाताओं के संबंध में बीएलए के पास कोई जानकारी हो तो उसे संबंधित बीएलओ के साथ साझा करें, ताकि आवश्यक कार्रवाई समय रहते पूरी की जा सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी कहा कि एन्यूमरेशन फॉर्म के डिजिटलीकरण के दौरान कुछ मतदान केंद्रों पर बीएलए-2 द्वारा अनकलेक्टेबल एन्यूमरेशन फॉर्म एवं एएसडीडी चिह्नित फर्मों पर हस्ताक्षर नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे अपने बीएलए-2 को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार हस्ताक्षर करने के लिए प्रेरित करें, जिससे पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।

उन्होंने बताया कि जिन नागरिकों की आयु 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक होगी, वे निर्धारित दस्तावेजों सहित फॉर्म-6 भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा कर नई मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से समय रहते मतदाता पंजीकरण करवाने की अपील भी की।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी से खुशी राम धीमान, इंडियन नेशनल कांग्रेस से रजनीश टंडन, सीपीआई (एम) से बलविंदर सिंह, तहसीलदार चुनाव रमनदीप कौर व चुनाव कानूनगो लखबीर सिंह भी मौजूद थे।

 

Tags: Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD