Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राष्ट्रपिता और शास्त्री जी की शिक्षाओं को जीवन में उतारें : संदीप कुमार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 02 Oct 2018

Last updated on: Oct 02, 2018, 00:00 IST

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कांगड़ा जिला के धर्मशाला में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांधी स्मृति वाटिका में आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधीश कांगड़ा संदीप कुमार ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया एवं पुष्पांजलि अर्पित की।इस अवसर पर अपने संदेश में संदीप कुमार ने सभी से महात्मा गांधी व शास्त्री जी की शिक्षाओं का अनुसरण करने और उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए सत्य, अहिंसा और प्रेम के पथ पर चलने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इन महान विभूतियों के कार्य इतने विराट हैं जो हमारे मन को हमेशा आलोकित करते रहेंगे। उपायुक्त ने कहा कि विविधता में एकता भारत की विशिष्टता है। महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के निर्माण के स्वप्न को साकार करने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया।इस मौके उपायुक्त ने जिला प्रशासन की स्वच्छता मुहिम में दैनिक जागरण समूह के सहयोग के लिए समूह का आभार जताया और उनके प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम में दैनिक जागरण समाचार पत्र के राज्य संपादक नवनीत शर्मा ने ‘बापू’ और शास्त्री जी के विविध जीवन प्रसंगों का उल्लेख करते हुए उनके विराट व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। 

उन्होंने लोगों से इन महापुरूषों के दिखाए सत्य, अहिंसा व सर्वधर्म समभाव के मार्ग के अनुसरण का आग्रह किया।इस दौरान गांधी वाटिका में सर्वधर्म समभाव सभा का आयोजन भी किया गया। सभा में विभिन्न सम्प्रदायों के धर्म गुरूओं ने धर्म की सत्य, अहिंसा व प्रेम जैसी मूल शिक्षाओं पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर एडीएम मस्तराम भरद्वाज, एसी बाल कृष्ण चौधरी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी मधु चौधरी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों व शहर के गणमान्य लोगों ने भी महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।इससे पूर्व, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के नाट्य दल के कलाकारों ने हनुमान मंदिर चौक से गांधी स्मृति वाटिका तक प्रभातफेरी निकाली। उपायुक्त संदीप कुमार सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों, साई होस्टल के बच्चों व बड़ी संख्या में शहरवासियों ने प्रभातफेरी में शिरकत की। गांधी स्मृति वाटिका में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने संगीत सभा का आयोजन कर गांधी जी के प्रिय भजनों के गायन से समा बांधा।

 

Tags: DC DHARMSHALA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD