Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

पोषण अभियान को बनाएं जनांदोलन : संदीप कुमार

पोषण रैली को दिखाई हरी झण्डी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 26 Sep 2018

Last updated on: Sep 26, 2018, 00:00 IST

उपायुक्त संदीप कुमार ने राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत आज उपायुक्त कार्यालय के प्रांगण में उपस्थित अधिकारियों एवं महिलाओं को भारत के बच्चों, किशोरों और महिलाओं को कुपोषण मुक्त स्वस्थ और मजबूत बनाने की शपथ दिलाई।संदीप कुमार ने कहा कि पोषण अभियान कार्यक्रम न होकर एक जन आंदोलन है। इस कार्यक्रम की सफलता में जहां जन-जन का सहयोग आवश्यक है वहीं पंचायत प्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों, सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों तमाम सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र कीे समावेशी भागीदारी भी अपेक्षित है। 30 सितम्बर तक मनाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में सबको सक्रिय तौर पर भागीदारी का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने इस अवधि में हर व्यक्ति, संस्थान और प्रतिनिधियों से भारत को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।इसके उपरांत उपायुक्त ने कार्यालय परिसर से जनजागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली उपायुक्त कार्यालय से क्षेत्रीय अस्पताल, डिपू बाजार एवं सिविल लाईंस से होते हुए शहीद स्मारक तक निकाली गई। इस रैली में 200 महिलाओं ने भाग लिया। इसका उद्देश्य लोगों को कुपोषण मुक्त भारत के निर्माण को लेकर जागरूक करना था।गौरतलब है कि गर्भवती व धात्री महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य के लिए 1 से 30 सितम्बर तक प्रदेशभर में पोषण अभियान चलाया गया है। इसके तहत कांगड़ा जिला में भी  अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इस अवसर जिला कार्यक्रम अधिकारी रणजीत सिंह, पर्यवेक्षक वंदना कटोच, रेनू शर्मा, सतपाल, वीरेन्द्र, संजीव, ललिता, इन्द्रा, नीलम सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

                       

 

Tags: DC DHARMSHALA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD