Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक

 

फिल्मकार कल्पना लाजमी का 64 की उम्र में निधन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Sep 2018

Last updated on: Sep 23, 2018, 00:00 IST

‘रूदाली’, ‘एक पल’, ‘दमन’ और ‘चिंगारी’ जैसी महिला प्रधान फिल्मों के लिए लोकप्रिय फिल्मकार और पटकथा लेखक कल्पना लाजमी का रविवार को निधन हो गया। वह 64 वर्ष की थीं। वह दिग्गज कलाकार गुरु दत्त की भतीजी थीं। कल्पना के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। फिल्मकार की प्रवक्ता पारुल चावला ने आईएएनएस को बताया,”आपको बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि कल्पना लाजमी का आज सुबह 4.30 बजे निधन हो गया।” प्रवक्ता ने कहा कि लाजमी ने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस लीं, वह किडनी संबंधित समस्याओं के कारण मंगलवार से आईसीयू में थीं। लाजमी वर्षो से डायलिसिस पर थीं और उन्होंने पिछले साल साक्षात्कार में कहा था, “मेरी किडनी ने काम करना बंद कर दिया है, पर मैंने नहीं।” कल्पना ने ‘एक पल’ से फीचर फिल्म डायरेक्टर के रूप में डेब्यू किया था। उन्होंने निर्देशक के तौर पर अपना डेब्यू 1978 की डॉक्यूमेंट्री के साथ किया था। 

निर्देशक के तौर पर उनकी पहली फिल्म ‘एक पल’ थी। उनकी आखिरी फिल्म ‘चिंगारी’ थी, जो दिवंगत भूपेन हजारिका के उपन्यास ‘द प्रोस्टीट्यूट एंड द पोस्टमैन’ पर आधारित थी। उनका मेमोयर ‘भूपेन हजारिका : एज आई न्यू हिम’ को इस साल के शुरुआत में ही लॉन्च किया गया था। इसे 8 सितंबर को बेनेगल और लाजमी की मां एवं चित्रकार ललिता लाजमी ने लॉन्च किया था। उस समय फिल्म निर्माता, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके क्योंकि उनके डॉक्टरों ने उन्हें लंबी यात्रा करने से मना कर दिया था। लाजमी की फिल्मों में महिलाओं के सशक्त किरदार गढ़े गए, जिनमें 1993 की डिंपल कपाड़िया की ‘रूदाली’ भी है, जिसे 66वें ऑस्कर के लिए चुना गया था।

उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘दमन’ में मुख्य किरदार निभा चुकी रवीना टंडन ने लाजमी के निधन पर शोक जताते हुए कहा,”आप बहुत याद आएंगी कल्पनाजी। आपके जाने का समय नहीं था, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। दमन के दौरान शूटिंग के वे दिन बहुमूल्य यादें हैं। ओम शांति।” अभिनेता विवेक वासवानी अपने दोस्त और सहयोगी की मौत की खबर पर भी काफी दुख में हैं। फिल्मकार हंसल मेहता ने लाजमी को याद करते हुए कहा, “इस पुरूष प्रधान इंडस्ट्री में एक निडर महिला के रूप में उन्हें हमेशा याद करूंगा। आपकी आत्मी को शांति मिले, कल्पना।”अभिनेत्री सोनी राजदान ने कहा, “हमारी प्यारी दोस्त कल्पना लाजमी एक बेहतर जगह चली गईं हैं। मेरी प्यारी कल्पना की आत्मा को शांति मिले। मैं तुम्हें बहुत याद करूंगी।”अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कहा कि वह इस खबर से बेहद दुखी हैं।

 

Tags: Obituary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD