Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शहीद ए.एस.आईज का उनके पैतृक गांवों में सरकारी सम्मानों के साथ अंतिम संस्कार

जगराओं कांड में शामिल अपराधियों को पकड़ा जायेगा जैसे कि अन्य नशा तस्करों और अपराधियों की देश और विश्व भर में नकेल डाली

Obituary, Police, Punjab Police, Sanjeev Kalra, Nau Nihal Singh, Varinder Sharma, Charanjit Singh Sohal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जगराओं/तरन तारन , 16 May 2021

Last updated on: May 16, 2021, 00:00 IST

दो सहायक सब-इंस्पेक्टरों (एएसआईज़), जिनकी जगराओं की नयी अनाज मंडी में कार सवार नशा तस्कर-अपराधियों ने गोलियाँ मार कर हत्या कर दी थी, के मृतक शवों का आज उनके पैतृक गाँवों में पूरे सरकारी सम्मानों के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शनिवार शाम को जब यह घटना घटी, उस समय लुधियाना ग्रामीण पुलिस की क्राइम इंवैस्टीगेशन यूनिट (सीआईए) विंग में तैनात दोनों एएसआई शराब की तस्करी सम्बन्धी मिली सूचना में कार्यवाही कर रहे थे।जगराओं के गाँव कोठे आठ चक्क के निवासी एएसआई भगवान सिंह (50) का उनके पैतृक गाँव में अंतिम संस्कार किया गया। भगवान सिंह अपने पीछे पत्नी और एक 15 साल का पुत्र छोड़ गए हैं। एएसआई दलविन्दरजीत सिंह (48) का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गाँव संगवां, पट्टी जिला तरन तारन में किया गया। वह अपने पीछे अपनी पत्नी और 2 पुत्र छोड़ गए हैं।दोनों एएसआईज़ के मृतक शवों को तिरंगे में लिपटे ताबूतों में लाया गया और पंजाब पुलिस की टुकड़ी की तरफ से शहीदों को बंदूकों के साथ सलामी दी गई और इससे पहले बिगुल बजाया गया।डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डी.जी.पी.) दिनकर गुप्ता ने इसको दुखद घटना करार देते हुये कहा कि पंजाब पुलिस ने अपराधियों का पीछा कर रहे दो बहादुर अधिकारियों को गंवाया है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस हमेशा उनके परिवारों के साथ डट कर खड़ी रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोनों अधिकारियों के परिवारों को एचडीएफसी बैंक की तरफ से एक-एक करोड़ रुपए की राशि के साथ अन्य लाभ जैसे बहादुर पुलिस जवानों के वारिसों को नौकरी आदि दी जायेगी।डीजीपी ने सभी सी.पीज और एस.एस.पीज समेत जिलों और मुख्यालयों में तैनात सभी सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग के दौरान शहीद हुए दोनों बहादुर अधिकारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी याद में 2 मिनट का मौन रखा।डीजीपी ने भरोसा दिलाया कि दोनों अधिकारियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा और उन्होंने सभी पुलिस मुखियों को हिदायत की कि वह अपने सम्बन्धित जिलों में दोषियों की खोज और तेज करें और इस केस में शामिल दोषी व्यक्तियों को जल्द से जल्द काबू करें।इस दौरान विशेष डीजीपी संजीव कालडा, आईजी नौ निहाल सिंह, डिप्टी कमिशनर लुधियाना वरिन्दर शर्मा और एसएसपी लुधियाना ग्रामीण चरनजीत सिंह सोहल, एएसआई भगवान सिंह के संस्कार में शामल हुए और जगराओं में डीजीपी और समूची पंजाब पुलिस फोर्स की तरफ से पुष्पांजलि अर्पित करके शरधाजली भेंट की। एएसआई दलविन्दरजीत सिंह का अंतिम संस्कार तरन तारन में विशेष डीजीपी आई.पी.एस. सहोता, डिप्टी कमिशनर तरन तारन कुलवंत सिंह और एस.एस.पी. ध्रुमन एच निम्बले की हाजिरी में किया गया और सभी सीनियर अधिकारियों की तरफ से शहीद को श्रद्धांजलि भेंट की गई।

 

Tags: Obituary , Police , Punjab Police , Sanjeev Kalra , Nau Nihal Singh , Varinder Sharma , Charanjit Singh Sohal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD