Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जम्मू-कश्मीर : शहीद कांस्टेबल अलताफ हुसैन को दी गई श्रद्धांजलि

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 07 Oct 2020

Last updated on: Oct 07, 2020, 00:00 IST

श्रीनगर में बुधवार को जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल अलताफ हुसैन को एक कार्यक्रम में श्रद्धांजलि दी गई। मंगलवार रात मध्य कश्मीर के गांदेरबल जिले में एक भाजपा नेता पर आतंकवादियों की गोलीबारी में हुसैन शहीद हो गए थे। वह भाजपा नेता गुलाम कादिर के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) थे, जिन पर कश्मीर के गांदेरबल में आतंकवादियों ने हमला किया था।भाजपा नेता हमले में बच गए, लेकिन हुसैन गोलीबारी में घायल हो गए। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। हमले के दौरान, हुसैन ने भाजपा कार्यकर्ता की रक्षा करते हुए, घायल होने पर भी जवाबी कार्रवाई की थी और एक अज्ञात आतंकवादी को मौके पर ही मार गिराया था। पत्रकारों से बात करते हुए, पुलिस महानिदेशक (जम्मू-कश्मीर) दिलबाग सिंह ने कहा, "कल शाम आतंकवादियों ने गांदेरबल के नून्नेर में भाजपा नेता गुलाम कादिर को निशाना बनाया। उनके पीएसओ अलताफ हुसैन ने जवाबी कार्रवाई की और एक आतंकवादी को मार गिराया।"

उन्होंने आगे कहा, "दुर्भाग्य से, बहादुर कांस्टेबल शहीद हो गए।" उन्होंने कहा कि अलताफ हुसैन द्वारा जवाबी कार्रवाई में मारा गया आतंकवादी मारे जा चुके हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नाइकू का करीबी सहयोगी था। नाइकू मई में सुरक्षा बलों द्वारा मुठभेड़ में मारा गया था।

 

Tags: Obituary , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Ganderbal , Constable Altaf Hussain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD