Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला

 

अंतिम अरदास में शहीद प्रभजीत सिंह को श्रद्धांजलि भेंट

शहीद का परिवार, सरकार का परिवार, सरकार हर संभव मदद के लिए वचनबद्ध : सरबजीत कौर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हाकमवाला/मानसा , 06 May 2021

Last updated on: May 06, 2021, 00:00 IST

सियाचिन ग्लेशियर में भारी हिमपात के कारण ड्यूटी पर शहीद हुए जिले के हकीम वाला गाँव का निवासी, भारतीय फ़ौज के सिपाही श्री प्रभजीत सिंह नमित पाठ  के भोग और अंतिम अरदास के अवसर पर, विभिन्न हस्तियों और ग्रामीणों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती सरबजीत कौर ने पंजाब सरकार की ओर से शहीद के परिवार को एक्स ग्रेशिआ मुआवजे के रूप में 5 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।शहीद के माता-पिता के साथ गहरी सहानुभूति व्यक्त करते हुए, एसडीएम श्रीमती सरबजीत कौर ने कहा कि शहीद का परिवार सरकार का परिवार है और परिवार को सरकार द्वारा भविष्य में भी हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शहीद प्रभजीत सिंह ने इतनी कम उम्र में ही देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर देश का नाम रोशन कर दिया, जिसने सभी को गौरवान्वित किया है।  यह उल्लेखनीय है कि शहीद सैनिक  प्रभजीत सिंह लगभग तीन साल पहले भारतीय सेना की 21 वीं पंजाब रेजिमेंट में भर्ती हुए थे।श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, एसडीएम ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शहीद के परिवार के लिए 50 लाख की एक्स ग्रेसिया ग्रांट और परिवार के एक मेंबर को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया था जिसे पूरा करने की करवाई चल रही है। उन्होंने शहीद के पिता जगमेल सिंह को पांच लाख की राशि का चेक सौंपा।  गांव हाकम वाला के लोगों ने एस डी एम् को एक ज्ञापन भी सौंपा, जिस पर उप मंडल मजिस्ट्रेट ने आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।इस दौरान, विधायक बुढलाडा  श्री बुध राम, एसपी हैड क्वार्टर  श्री सतनाम सिंह, जिला सैन्य सुरक्षा विभाग के श्री हरजीत सिंह  सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, 21 पंजाब रेजिमेंट के अधिकारी, राजनीतिक नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, शहीद के परिवार के सदस्य और लोग अंतिम अरदास  में शामिल हुए।

 

Tags: Obituary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD