Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

शहीद प्रभजीत सिंह का राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

राज्यपाल, पंजाब के मुख्यमंत्री और अन्य हस्तियों ने गहरा दुख व्यक्त किया

  Obituary, Hakamwala, Mansa, Hakam Wala, Prabhjit Singh, Siachen Glacier
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हाकमवाला (मानसा) , 28 Apr 2021

Last updated on: Apr 28, 2021, 00:00 IST

मानसा जिले के हाकम वाला गांव के निवासी सिपाही शहीद प्रभजीत सिंह जो सियाचिन ग्लेशियर में हाल ही में हुई तूफानी बर्फबारी के दौरान ड्यूटी पर शहीद हो गए थे, उन का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव हाकम वाला में पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रशासनिक, पुलिस, भारतीय सेना के अधिकारियों के अलावा राजनीतिक नेताओं और अन्य गणमान्य लोगों ने शहीद प्रभजीत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अंतिम विदायगी दी।पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर  सुखप्रीत सिंह सिद्धू ने शहीद के पार्थिव शरीर पर श्र्द्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश के लोगों को हमेशा उन सैनिकों पर गर्व होगा जिन्होंने देश के सम्मान और प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए अपनी जान दी। पंजाब सरकार और जिला प्रशासन की ओर से शहीद के पिता जगमेल सिंह, माता श्रीमती मेलो कौर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गहरी सहानुभूति व्यक्त करते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि सरकार शहीद के परिवार की हर संभव मदद करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शहीद के परिवार को 50 लाख रुपए एक्स ग्रेशिया ग्रांट और एक सरकारी नौकरी की  घोषणा की है।इस अवसर पर एसएसपी श्री सुरेन्द्र लांबा की ओर से एस पी श्री राकेश कुमार ने श्रद्धांजलि दी। पुष्प अर्पित करने वाले अन्य गणमान्य व्यक्तियों में विधायक बुधलाड़ा श्री बुध राम, पूर्व विधायक श्री अजीत इंदर सिंह मोफ़र, एसडीएम श्री सागर सेतिया, 21 वीं पंजाब रेजिमेंट के सूबेदार भूपिंदर सिंह, जिला रक्षा सेवा अधिकारी कर्नल मनिंदर सिंह रंधावा, सी-पाइट सेंटर बोड़वाल के लाभ सिंह, परिवार के सदस्य, गाँव के गणमान्य व्यक्ति सहित अन्य व्यक्ति भी शामिल थे।शहीद के बड़े भाई प्रितपाल सिंह ने शहीद की चिता को अग्नि दी । इस दौरान 3 मध्यम आरटी बठिंडा की ओर से शहीद की शहादत को याद करते हुए गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।23 वर्षीय शहीद प्रभजीत सिंह ने सरकारी हाई स्कूल हाकमवाला से 10 वीं और बोहा सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 12 वीं की थी और लगभग तीन साल पहले भारतीय सेना में भर्ती  हुए थे।

 

Tags: Obituary , Hakamwala , Mansa , Hakam Wala , Prabhjit Singh , Siachen Glacier

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD