Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

पंजाब टैक्रीकल एजुकेशन समिट में राज्य की तकनीकी शिक्षा संस्थाओं की क्षमताओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन करेगा-मित्तल

टैक्रीकल एजुकेशन एंड स्किल डिवैलपमैंट समिट 8 फरवरी को

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 03 Feb 2014

Last updated on: Feb 03, 2014, 00:00 IST

राज्य में हुनरमंद श्रमिकों की उपलब्धता को बढ़ाने के मध्यनजर राज्य के तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा 8 फरवरी को मोैहाली के इंडोर स्पोर्टस कम्पलेक्स में टैक्रीकल एजुकेशन एंड स्किल डिवैलपमैंट समिट करवाई जा रही है।इस संबधी यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुये पंजाब के तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री श्री मदन मोहन मित्तल ने बताया कि समिट दौरान विभाग द्वारा राज्य में तकनीकी शिक्षा को उत्साहित करने के लिए किये गये प्रयासों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राज्य में स्थित तकनीकी शिक्षा संस्थानों द्वारा अपनी क्षमताओं और उपलब्धिया भी प्रदर्शित की जाएगी। उन्होने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पंजाब को विश्व स्तर पर उच्च शिक्षा में अग्रणीय राज्य बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं ताकि दूसरे राज्यों और देशों के विद्यार्थियों को यहां पढ़ाई करने के लिए आकर्षित किया जा सकें।

इसी दौरान ही पीटीयू के उपकुलपति डा. रजनीश अरोड़ा ने कहा कि पंजाब विश्व स्तर पर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणीय क्षेत्र के तौर पर उभर रहा है जिसको टैक्रीकल एजुकेशन समिट और भी उत्साहित करेगी। उन्होने कहा कि राज्य में गुणात्मक तकनीकी विश्व विद्यालय होने के साथ साथ राज्य द्वारा तकनीकी शिक्षा संस्थानों को औद्योगिक यूनिटों से जोड़ा जा रहा हैं। इसके साथ ही विद्यार्थियों की पलेसमैंट पर भी अधिक तौर दिया जा रहा है।समिट का उदघाटन पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल करेगें। उदघाटनी समारोह में पीटीयू से मान्यता प्राप्त कालेजों और राज्य की दूसरी तकनीकी शिक्षा संस्थानों के प्रमुख व्यक्ति एवं विद्यार्थी भाग लेगें। इनके बाद तकनीकी शिक्षा की चुनौतियों और अवसरों संबधी विस्तृत सत्र होगें।समिट में यूजीसी,आल इंडिया टैक्रीकल एजुकेशन कौसिंल,नेशनल स्किल डिवैलपमैंट,सीआई आई,पीएचडी चैम्बर आफ कार्मस एंड इंडस्ट्री,फैडरेशन आफ इंडियन चैम्म्बरज कामर्स एंड इंडस्ट्री,नेशनल एसोसिएशन आफ साफट वेयर एंड सर्विसस कंपनीज,एसोसिएटिड चैम्बर आफ कार्मस एंड इंडस्ट्री आफ इंडिया और इंडस इंटरप्रेनिओरज को हिस्सा लेने के लिए नयौता दिया गया है।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में प्रधान सचिव तकनीकी शिक्षा श्री ए आर तलवाड़,सचिव तकनीकी शिक्षा श्री राकेश वर्मा,निदेशक तकनीकी शिक्षा संस्था श्री बी पुरूर्षाथा, चांसलर चंडीगढ यूनिवर्सिटी श्री सतनाम सिंह संधू, चेयरमैन दोआबा ग्रुप श्री मनजीत सिंह ,चेयरमैन आर्यन ग्रुप आफ कालेजिज और कनवीनर पूटीयां श्री अंशू कटारिया और रियात और बाहरा ग्रुप के चेयरमैन श्री गुरविंदर बाहरा शामिल थे।

 

Tags: madan mohan mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD