Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दिग्विजय सिंह चौटाला ने इनसो चुनाव कमेटी की घोषणा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Aug 2018

Last updated on: Aug 28, 2018, 00:00 IST

पंजाब यूनिवर्सिटी में होने वाले छात्र संघ चुनाव में ताल ठोकते हुए इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने आज इनसो चुनाव कमेटी की घोषणा की। पीयू में 6 सितम्बर को छात्र संघ चुनाव होने हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इनसो पंजाब यूनिवर्सिटी की तर्ज पर ही हरियाणा में भी प्रत्यक्ष चुनाव चाहती है।इस अवसर पर दिग्विजय सिंह चौटाला ने पीयू इनसो चुनाव समीति की घोषणा भी की। जिसके छात्र विंग में विनीत सेहरावत प्रेजिडेंट, गौरव दुहन को पार्टी प्रेजिडेंट, रजत नैन चेयरमैन, पुनीत शेरा पार्टी इंचार्ज, रिजुल छाबड़ा सीनियर कैम्पस पे्रजिडेंट, मोहित जागलान वाइस पे्रजिडेंट, अंकित धनखड़ जनरल सेक्रेटरी, अजय बिसला सेक्रेटरी, सुशील जॉइंट सेक्रेटरी, अंकित जैन इलेक्शन इंचार्ज, प्रवीण ढिल्लो साउथ कैम्पस पे्रजिडेंट, विकास ढांडा साउथ कैम्पस चेयरमैन, सुनील ढुल मुख्य संरक्षक, युद्धवीर सिंह को को-आर्डिनेटर और अंकित खंडेलवाल को साउथ कैम्पस इंचार्ज बनाया गया है।छात्रा विंग में हिमांशी को प्रेजिडेंट, हिमानी गिल को छात्रा विंग इंचार्ज, श्रेया सांगवान को वाइस पे्रजिडेंट, स्वाति टिवाणा और अंकिता चौधरी को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है।पीयू में हुई इस बैठक में इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर और जननायक चौधरी देवीलाल की विचारधारा को छात्रों तक पहुंचाने के लिए ‘रोड टू डेमोक्रेसी’ पुस्तक का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि अब तक पीयू में क्षेत्रवाद छात्र संघ चुनावों पर हावी रहता था लेकिन इनसो ने सभी क्षेत्र व भिन्न-भिन्न प्रदेशों से आए छात्रों को भी चुनाव समीति में चुना है।दिग्विजय सिंह चौटाला ने यह भी कहा कि विश्वविद्यालयों में संवैधानिक ढांचा खड़ा करने के लिए छात्र संघ चुनावों की अहम् भूमिका होती है और इन चुनावों में इनसो लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुसार निष्पक्ष व शांतिप्रिय चुनाव करवाने में सहयोगी भूमिका निभाएगी।

 

Tags: Digvijay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD