Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

डा. अजय सिंह की कर्मभूमि से हजारों कार्यकर्ता जाएंगे गोहाना रैली में : दिग्विजय चौटाला

Listen to this article

5 Dariya News

भिवानी (हरियाणा) , 20 Sep 2018

Last updated on: Sep 20, 2018, 00:00 IST

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने प्रदेश सरकार का विरोध करते हुए कहा कि आज हरियाणा प्रदेश की सुबह धरने प्रदर्शनों से होती है। आज 60 हजार से ज्यादा एएनएम जीएनएम छात्रों की परीक्षाएं पिछले 5 सालों से आयोजित नहीं की रही है। आशा वर्कर्ज से लेकर प्रदेश का शिक्षक संघ, रोडवेज कर्मचारी नगर परिषद कर्मचारी अपनी मांगोंं को लेकर आए दिन धरने प्रदर्शन करने पर मजबूर हैं। सरकार की जनविरोधी नीतियों और वायदा खिलाफी के कारण प्रदेश का आतंरिक माहौल दिन प्रतिदिन खराब होता जा रहा है।इनसो नेता स्थानीय देवीलाल सदन में 25 सितम्बर की गोहाना रैली के लिए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज कानून व्यवस्था का दिवाला निकला हुआ है। यूपी के बराबर हरियाणा में बलात्कार और लूट की घटनाएं आम होती जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास गृह मंत्रालय है लेकिन फि र भी प्रदेश के अंदर अपराधिक घटनाओं का होना आम बात हो गया है। दिगिवजय चौटाला ने कहा कि जब 1966 के अंदर जब हरियाणा प्रदेश की नींव पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं हरियाणा निर्माता जननायक चौधरी देवीलाल के प्रयासों से रखी गई थी तो उस समय से लेकर हरियाणा प्रदेश के अंदर आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल चरम सीमा पर था लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार की बाटने की नीति ने आज एक दूसरे के खिलाफ जहर उगलवाने का काम किया लेकिन हरियाणा सभ्य और प्रबुद्ध लोगों का प्रदेश है।

 हरियाणा के भाईचारे की मिसाल पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। लोगों ने भाजपा के बहकावे में ना आकर के अपने भाईचारे को कायम रखा।दिग्विजय चौटाला ने उपस्थित युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज एचएसएससी के द्वारा नौकरी के विज्ञापन निकालकर चलान और अन्य फीसों के जरिए युवाओं से करोड़ों रूपए प्रदेश सरकार ने बटोरने का काम कियाए लेकिन पक्की नौकरी देने में प्रदेश सरकार नाकाम रही। युवाओं की हालात इस कदर खराब है कि आज एमटेक, एमबीए, एमए, बीएड यहां तक कि पीएचडीए किए हुए छात्र भी चतुर्थ श्रेणी के विज्ञापनों में फार्म भरते नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि जननायक चौधरी देवी को डा. अजय सिंह चौटाला की कर्मभूमि भिवानी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और उनके चाहने वाले गोहाना पहुंचकर जननायक को श्रद्धासुमन अर्पित करेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुनील लाम्बा, हलका अध्यक्ष जगदीश धनाना, शकुंतला स्यानी, सुलोचना पोटलिया, इंदु परमार, सुमन कुंगड़, बीना सारसर, मनोज यादव, राजू मेहरा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Tags: Digvijay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD