Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की कार्यकारिणी की बैठक हुई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरुग्राम , 18 Oct 2018

Last updated on: Oct 18, 2018, 00:00 IST

आज गुरुग्राम में हुई इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की कार्यकारिणी की बैठक में दुष्यंत चौटाला, सांसद और उनके छोटे भाई दिग्विजय सिंह चौटाला, भंग की गई इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विरुद्ध अनुशासनहीनता के आरोपों पर भी विचार किया गया। कार्यकारिणी ने यह निर्णय लिया कि इस मुद्दे को पार्टी की अनुशासनात्मक समिति को भेजा जाए।उपरोक्त समिति से कहा गया है कि वह आरोपों पर विचार कर 25 अक्तूबर 2018 तक अपनी रिपोर्ट कार्यकारिणी को प्रस्तुत करे। तब तक दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित रहेंगे। उन दोनों पर यह आरोप है कि 7 अक्तूबर 2018 को गोहाना में आयोजित चौधरी देवीलाल के 105वें जन्मदिवस उत्सव में हुड़दंग करने वालों को उनके द्वारा प्रोत्साहित किया गया था। उन पर यह भी आरोप है कि हरियाणा के इतिहास में सबसे बड़ी रैली को पार्टी विरोधी शाक्तियों से मिलकर बाधित करने का प्रयास किया गया।कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता इनेलो राष्ट्रीय पार्टी अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने की और उन्होंने अपने वक्तव्य के दौरान बार-बार पार्टी में अनुशासन के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कड़े शब्दों में यह चेतावनी भी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति अनुशासनहीनता में संलिप्त पाया जाता है तो उसके पद को देखे बिना कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने याद दिलाया कि इनेलो की प्रतिष्ठा उसके अनुशासित कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है जिस प्रकार के दृश्य रैली में देखे गए, उनको कर्मठ कार्यकर्ता और नेता आहत हुए और उन्होंने उसे गंभीरता से लिया है। 

इस कारण अनुशासनात्मक कार्रवाई ऐसे मामलों में आवश्यक हो जाती है।वहीं बैठक में इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि एसवाईएल निर्माण को लेकर इनेलो-बसपा 1 नवंबर  से प्रदेशव्यापी आंदोलन खड़ा करेगी। इसके अलावा उन्होंने मौसम की मार के चलते बर्बाद हो चुकी फैसलों की अभी तक गिरदावरी न करवाने के लिए प्रदेश सरकार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि  भाजपा सरकार  किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। बारिश और ओलावृष्टि के कारण जहां फसलें नष्ट हो चुकी हैं वहीं जो फसल बची है उसकी उत्पादकता भी घटी है। इस लिए इनेलो सरकार से मांग करती है कि बर्बाद हो चुकी फसल का कम से कम 25 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। वहीं उपज कम होने से किसान के नुकसान की भरपाई करने के लिए 200 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दिया जाए।इनेलो वरिष्ठ नेता ने खट्टर सरकार में कानून-व्यवस्था पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा के राज में प्रदेश की कानून व्यवस्था खस्ता हाल है। इसको दुरुस्त करने में प्रदेश सरकार पूर्ण रूप से विफल हुई है। आज प्रदेश में बच्चियों से लेकर वृद्ध महिलाओं तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। प्रदेश के पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार और नौकरियों के नाम पर आउटसोर्सिंग मिला है।बैठक सम्पन्न होने के बाद नेता विपक्ष अभय सिंह चौटाला ने इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला और इनेलो परिवार की ओर से प्रदेशवासियों को दशहरा की शुभ कामनाएं दी।

 

Tags: OM PARKASH CHAUTALA , Dushyant Chautala , Digvijay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD