Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

इनसो अब हरियाणा में हाईटेक तरीके से करेगी प्रचार : दिग्विजय चौटाला

छात्र हितों की निर्णायक लड़ाई का अंतिम समय

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी (हरियाणा) , 15 Sep 2018

Last updated on: Sep 15, 2018, 00:00 IST

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने छात्र संघ चुनाव की बहाली और छात्र हितों की पैरवी के लिए होने वाले आंदोलनों को अब हरियाणा में हाईटेक तरीके से प्रचार का मन बना लिया है। इनसो अध्यक्ष ने बताया कि इसके लिए जहां वे प्रदेश की अनेक यूनिवर्सिटियों में जाएंगे और छात्रों व शोधार्थियों से रूबरू होंगे ताकि छात्रों के विचार सीधे तौर पर जान सकें। दिग्विजय ने कहा कि अब हाईटेक तकनीक का जमाना है इसके लिए छात्र संघ चुनाव को बहाल करने के प्रमुख एजेंडे एवं आगामी रणनीति को सफल बनाने के लिए वो मिटिंग विश्वविद्यालय के कैम्पस में भाग लेंगे और वो जिस विश्वविद्यालय में जाऐंगे। उस विश्वविद्यालय के छात्रों से सीधे रूबरू होंगे। दिग्विजय चौटाला ने यूनिवर्सिटी उप-प्रभारियों की लिस्ट भी जारी की जिसमें एमडीयू रोहतक में इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल, पीजीआई यूनिवर्सिटी में प्रदीप देशवाल, बलराम मकडोली, सीडीएलयू सिरसा विश्वविद्यालय में रमन ढाका व अनिल ढुल सीआरएसयू जींद में सोमबीर सिंह, मनोज जौरासी, गुरू जम्बेश्वर विश्वविद्यालय हिसार में मनमोहन भुरटाना, संदीप नैन, हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी और लाला लाजपतराय वैटरनिरी यूनिवर्सिटी में वजीर मान, कुलदीप नारा, चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी में विधायक राजदीप फोगाट, मनोज यादव व सूरज बैनीवाल, इंदिरा गांधी मीरपुर में महेश चौहान, बीपीएस महिला विश्वविद्यालय में जसविंद्र खैरा, मन्जु जाखड़, जोनी लडवाल, दीनबन्धु छोटूराम यूनिवर्सिटी ऑफ  साइंस एण्ड टैक्नोलॉजी मुरथल में अनिल जन्धेरी, प्रदीप दालमवाला, विश्वास राणा, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में अनिल बालकिया, जयदेव नौलथा, युवराज सांगवान, विवेक लहलाना को बतौर प्रभारी नियुक्ति दे दी गई है।

इनसो नेता ने बताया कि वो 17 सितम्बर को सिरसा में चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय में सुबह 10 बजे, 1 बजे जींद, 18 सितम्बर को सुबह 10 बजे गुरु जम्बेश्वर हिसार, 1 बजे एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, 19 सितम्बर को सुबह 10 चौ.  बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी, 1 बजे मीरपुर, 20 सितम्बर को सुबह 10 बजे मुरथल दीनबन्धु छोटूराम यूनिवर्सिटी,1 बजे बीपीएस महिला विश्वविद्यालय, 21 सितम्बर को सुबह 10 बजे एमडीयू, 1 बजे पीजीआई रोहतक यूनिवर्सिटी, 24 सितम्बर सुबह 10 बजे कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में पहुंचकर छात्रों से सीधे रूबरू होंगे। उन्होंने कहा कि हाई तकनीकि का जमाना है। भाजपा और कांग्रेस के छात्र संघ चुनाव को लेकर नकारात्मक रवैये की पोल खोलने के लिए अब इनसो हाई प्रोफाइल तरीके से मैदान में उतरेगी। इनसो कार्यकर्ता अब छात्र संघ चुनाव को बहाल करने और छात्रों को अपने अधिकारों से रूबरू होने के लिए सोशल मीडिया के साथ-साथ अन्य बहुतकनीकि तरीकों का इस्तेमाल करेगी। दिग्विजय ने चण्डीगढ़ चुनाव के बाद राजस्थान में इनसो की सफलता और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी।

 

Tags: Digvijay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD