Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश

 

हरियाणा में हों प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव: छात्र संघर्ष समिति

प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे दिग्विजय चौटाला, शहनवाज हुसैन, प्रदीप घनघस व प्रदीप देशवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोहतक , 09 Oct 2018

Last updated on: Oct 09, 2018, 00:00 IST

देश के अन्य राज्यों में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव हो रहे हैं तो हरियाण में क्यों नहीं यदि सरकार ने छात्र संगठनों को रोकने की कोशिश की तो आने वाले समय में भाजपा को छात्र संगठनों की तरफ से मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं को गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले बताए गए हैं लेकिन आज वो गरीबों की नहीं सुन रहे हैं। यदि प्रधानमंत्री सच में गरीब के बच्चों का भला चाहते है तो हरियाणा प्रदेश के अंदर प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव बहाल कराने का आदेश हरियाणा सरकार को दें ताकि किसान, गरीब, दलित, पिछड़ों  का बच्चा भी देश में अपने अधिकार प्राप्त कर सके। यह बात इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिगिवजय सिंह चौटाला ने आज यहां छात्रों को सम्बोधित करते हुए कही। प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर आज एबीवीपी को छोडक़र सभी छात्र संगठन एक मंच पर आए और जब छात्र संगठनों के प्रतिनिधि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपने गए तो उन्हें मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के पास पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। छात्र संगठनों के आंदोलन को देखकर प्रशासन ने भारी पुलिस बल का प्रयोग किया लेकिन छात्र अपनी मांगों को मनवाने का मन बना चुके थे।

इनसो नेता ने कहा कि 22 साल बाद प्रदेश के छात्रों को उम्मीद की किरण नजर आई थी जिसे भाजपा पूरी करने में आनाकानी कर रही है। भाजपा को अपने घोषणा-पत्र में दोबारा से देख प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव को करवाने को याद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सांपला में प्रधानमंत्री ने दीनबन्धु सर छोटू राम की प्रतिमा का अनावरण किया है तो उन्हें किसान, गरीब, दलित व पिछड़े के बच्चों के हकों के बारे में भी सोचना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से बार-बार पत्र जारी होता है जिसमें 17 अक्तूबर को हरियाणा में चुनाव करवाने की बात कही गई है। यदि सरकार अप्रत्यक्ष चुनाव की सोच रही है तो इस बारे में सोचना बंद कर दें। क्योंकि एबीवीपी को छोडकऱ सभी छात्र संगठन प्रत्यक्ष संघ चुनाव के पक्ष में है। आज रोहतक में सरकार को छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए एसएफआई के प्रदेशाध्यक्ष शहनवाज हुसैन, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव प्रदीप घनघस, इनसो के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए अपने आंदोलन को ओर तेज किया। पांच बसों में प्रशासन के द्वारा छात्रों को भरकर सुनारिया जेल के पास ले जाया गया।

इस अवसर पर एसएफआई के शहनवाज हुसैन ने कहा कि आज भाजपा लोकतांत्रिक प्रणाली को दबाना चाहती है भाजपा सरकार छात्रों के संघर्ष से डरी हुई है इसलिए जब छात्र संगठन अपनी मांगों को लेकर सरकार के नुमाईदों के पास जाते हैं तो सरकार भारी पुलिस बल का प्रयोग करती है। उन्होंने कहा कि वो अपना हक मांग रहे हैं जो जायज है यदि प्रदेश के अंदर छात्र संघ चुनाव होंगे तो छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए छात्र अपनी जायज मांगों को भी उठा पाएंगे और ठीक से पढ़ाई कर सकेंगे। वहीं आने वाले समय में प्रदेश को अच्छे राजनैतिक साथी मिलेंगे।एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव प्रदीप घनघस और इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने कहा कि एक तरफ तो सरकार छात्र हितैषी होने का ढकोसला रचती है वहीं धरातल पर आलम यह है कि छात्रों की जायज मांगों को ही पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब निर्णायक समय है एबीवीपी को छोडकऱ सभी छात्र संगठन एक मंच पर आ चुके हैं। छात्र अपनी मांगों को मनवाकर ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि आज तो केवल मात्र ज्ञापन देने के लिए छात्रों को बुलाया गया था यदि सरकार प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं करेगी तो आने वाले समय में भाजपा सरकार को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में साफ-साफ शब्दों में लिखा है कि अपने अधिकार के लिए आवाज उठना कोई बुरी बात नहीं है। इसलिए भाजपा को जल्द से जल्द छात्रों की आवाज को सुनना चाहिए और प्रदेश के अंदर छात्र संघ चुनाव बहाल करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश के अंदर छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं होंगे तो 12 अक्तूबर को सभी कॉलेजों व यूनिवर्सिटियों पर ताला जड़ा जाऐगा। प्रदर्शन में मुख्य रूप से इनेसा के बलराम मकडोली, सुमित एसएफआई, सुरेंद्र एसएफआई, पंकज एनएसयूआई, विशाल एनएसयूआई, प्रवीण एसएफआई, गुरजीत एसएफआई, अमित एसएफआई, देवेंद्र एनएसयूआई, अमित माजरा इनसो, रवि रेडडू इनसो, प्रदीप शर्मा, अनिल ढुल, कुलदीप राठी इनसो व राजू मेहरा प्रवक्ता सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Digvijay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD