Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

Health
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Jun 2026

Last updated on: Jun 04, 2026, 15:06 IST

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप जारी है। बढ़ते तापमान और तेज धूप के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में युवाओं को विशेष रूप से सतर्क रहने और अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) ने हीटवेव से बचाव के लिए युवाओं को खासकर क्योंकि व्यस्त दिनचर्या और आउटडोर गतिविधियों के कारण वे इस गर्मी में सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं।

कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुझाव दिए हैं, जिनका पालन करके गर्मी से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है। एनएचएम के अनुसार,सबसे महत्वपूर्ण है खुद को हाइड्रेटेड रखना है। बाहर निकलते समय पानी की बोतल साथ जरूर रखें और छोटे-छोटे घूंट लेकर बार-बार पानी पीते रहें। सादे पानी के अलावा नींबू पानी, नारियल पानी या ताजे फलों के जूस का भी सेवन करें।

एनर्जी ड्रिंक्स से बचें क्योंकि वे शरीर को और भी डिहाइड्रेट कर सकते हैं। धूप में निकलते समय सिर और चेहरे को अच्छी तरह ढकें। कपड़े का स्कार्फ, टोपी या छाता इस्तेमाल करें। आंखों की सुरक्षा के लिए यूवी प्रोटेक्शन वाला चश्मा जरूर पहनें। दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक तेज धूप में अनावश्यक आउटडोर एक्टिविटी जैसे खेलकूद, दौड़ना या लंबी यात्रा से बचें।

अगर बाहर जाना बहुत जरूरी हो तो हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें जो पसीने को सोख सके। हीटवेव के दौरान शरीर के संकेतों पर नजर रखें। अगर चक्कर आना, ज्यादा थकान, उल्टी जैसा महसूस होना, सिरदर्द या पसीना न आना जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत ठंडी जगह पर आराम करें और डॉक्टर से संपर्क करें।

लू लगने पर खुद को नजरअंदाज न करें। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, युवाओं को चाहिए कि वे दिन की शुरुआत हल्के व्यायाम से करें लेकिन उसे भी सुबह के ठंडे समय में सीमित रखें। रात को अच्छी नींद लें और पौष्टिक भोजन करें जिसमें ज्यादा पानी वाली चीजें जैसे खरबूजा, खीरा, तरबूज शामिल हों।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD