Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे

Health
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Jun 2026

Last updated on: Jun 04, 2026, 15:05 IST

बढ़ती उम्र के साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं परेशान करने लगती हैं, लेकिन योग के नियमित अभ्यास से इनसे काफी हद तक पार पाया जा सकता है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने वृद्धावस्था में स्वस्थ जीवन के लिए सर्वांगासन यानी शोल्डर स्टैंड को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी है। विश्व योग दिवस 2026 के अवसर पर स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग थीम को अपनाया जा रहा है।

मंत्रालय का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि योग सिर्फ युवाओं के लिए नहीं, बल्कि हर उम्र के लोगों खासकर बुजुर्गों के लिए भी लाभकारी है। सर्वांगासन जैसी क्रियाएं अपनाकर बढ़ती उम्र में भी सेहतमंद रहा जा सकता है। यह आसन पाचन संबंधी समस्याओं को कम करने और शरीर के एंडोक्राइन सिस्टम को संतुलित रखने में मददगार साबित होता है।

सर्वांगासन को योग की महत्वपूर्ण मुद्राओं में से एक माना जाता है। इसमें शरीर को कंधों के बल पर उल्टा किया जाता है। यह आसन थायरॉइड ग्रंथि को सक्रिय करता है, जिससे हार्मोन बैलेंस बना रहता है। साथ ही यह पेट की समस्याओं जैसे कब्ज, अपच और गैस को दूर करने में भी सहायक होता है। यही नहीं, यह रक्त संचार सुधारने और मस्तिष्क को ऑक्सीजन पहुंचाने का भी यह अच्छा तरीका है।

योग एक्सपर्ट्स का मानना है कि स्वस्थ बुढ़ापा केवल शारीरिक गतिविधि तक सीमित नहीं है, बल्कि शरीर के अंदरूनी संतुलन को बनाए रखने से जुड़ा है। आज अगर हम छोटी-छोटी अच्छी आदतें अपनाते हैं तो आने वाले वर्षों में स्वस्थ और सक्रिय वृद्धावस्था सुनिश्चित की जा सकती है। नियमित योग अभ्यास से उम्र बढ़ने के साथ होने वाली कमजोरी, थकान और कई पुरानी बीमारियों से बचाव होता है।

हालांकि, शुरुआत में इस आसन को सही तरीके से सीखना जरूरी है। विशेषज्ञों की देखरेख में अभ्यास करने से चोट लगने का खतरा कम रहता है। योग एक्सपर्ट की सलाह के साथ इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें, खासकर जिन्हें गर्दन, पीठ या उच्च रक्तचाप की समस्या हो।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD