Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

संविधान जल रहा है सरकार देख रही है : दिग्विजय चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी (हरियाणा) , 22 Aug 2018

Last updated on: Aug 22, 2018, 00:00 IST

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने 9 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर छोटी सोच के लोगों के द्वारा संविधान की प्रतियां जलाने के मामले पर सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि संविधान जल रहा है और सरकार मूक दर्शक बनकर देख रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश का संविधान उसके निवासियों के लिए महत्वपूर्ण होता है। उस संविधान को सर्व श्रेष्ठ संविधान कहा जाता है, लेकिन जब से भाजपा की सरकार देश व प्रदेश के अंदर बनी है तब से अजारकता का माहौल बना हुआ है। जहां पहले गीता, गाय, संस्कृत भाषा और नदियों के नाम पर आए दिन सरकार ढक ोसले करते हुए नजर आती थी वहीं धर्म मजहब जात-पात के मामले बड़ी संख्या में सामने आने लगे थे। इनेलो नेता ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जब से भाजपा की सरकार केंद्र में बनी है ऐसा क्या हो गया कि आए दिन मुददों पर माहौल खराब होता नजर आता है। कभी तो किसी समाज के उपर फिल्म के माध्यम से गलत सीन डाले जाते हैं तो कभी प्रदेश की उच्च स्तरीय परीक्षा में अन्य समाज के खिलाफ गलत प्रश्र पूछा जाता है तो कभी आरक्षण की आड़ में गलत तरीके से देश का माहौल खराब करवाया जाता है तो कभी दलितों के उपर अत्याचार करवाए जाते हैं। 

यही नहीं विडम्बना तो तब नजर आती है जब देश के संविधान के उपर ही कुछ शरारती तत्वों द्वारा अंगुली उठाई जाती है और जंतर-मंतर जैसी जगह पर संविधान की प्रतियां जलाई जाती हैं। दिग्विजय ने हैरानी जताते हुए कहा कि प्रतियां जलाने वाले लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई ना होना इस बात का प्रमाण है कि यह सरकार मूक दर्शक बनकर देखना पसंद करती है। उन्होंने कहा कि भारत देश कृषि  प्रधान, दलित, पिछड़ो के साथ-साथ उन महान वीरों का देश है जिन्होंने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी आज भाजपा सरकार उन वीर शहीदों के उपर फोकस ना डालकर आरएसएस के संस्थापक और आरएसएस की नीतियों का गुणगान करती हुई नजर आती है। भाजपा विशेष के लोगों के नाम पर सडक़ों का बदल दिया जाता है। यह सब अशोभनीय है। जननायक चौ. देवीलाल संविधान के अनुयायी थी और उन्हीं से प्रेरणा लेकर डा. भीम राव अम्बेडक़र के द्वारा लिखा संविधान को ही सर्व श्रेष्ठ संविधान मानते हैं। इंडियन नेशनल स्टूडेंटस आर्गेनाईजेशन तो बकायदा बाबा साहेब के बिना और चौधरी देवीलाल के बिना कुछ भी नजर नहीं आती। इसलिए इनसो इन महापुरूषों के दिखाए गए मार्ग पर चलती है। उन्होंने सरकार को चेतावनी भरे लहजे में चेताते हुए कहा कि देश के संविधान की प्रतियां जलाना सरकार के मुंह पर तमाचा है। 

 

Tags: Digvijay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD