Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की

 

डिप्टी कमिश्रर ने किया केंद्रीय जेल का निरीक्षण

जेल प्रबंधों का लिया जायजा, कैदियों की सुनी समस्याएं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 08 Aug 2018

Last updated on: Aug 08, 2018, 00:00 IST

आज डिप्टी कमिश्रर ईशा कालिया, अतिरिक्त  जिला एवं सत्र न्यायधीश प्रिया सूद, एस.एस.पी जे. ईलेनचेलियन की ओर से केंद्रीय जेल का दौरा किया गया। अधिकारियों की ओर से दौरे के दौरान जहां कैदियों की मुश्किले सुनी वहीं उन्होंने जेल प्रबंधों का भी जायजा लिया।डिप्टी कमिश्रर ईशा कालिया ने जेल सुपरिटेंडेंट को हिदायत करते हुए कहा कि कैदियों के लिए सुविधाओं के विशेष प्रबंध यकीनी बनाए जाएं, ताकि किसी भी कैदी को कोई मुश्किल का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से किसी तरस की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने जेल के अंदर कैदियों के पुर्नवास के लिए किए जा रहे प्रकल्पों को भी जाना और हिदायत दी कि इस कार्य में किसी तरह की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो कैदी पढऩा चाहता है, उनके लिए विशेष प्रयास किए जाएं, ताकि वह एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें।ईशा कालिया ने जेल की रसोई और खाने की क्वालिटी की जांच करते हुए कहा कि खाने की गुणवत्ता की ओर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि कैदियों को परोसे जाने वाला खाना साफ सुथरा और पौष्टिक होना चाहिए। इसके अलावा पीने वाला पानी भी शुद्ध होना चाहिए। 

डिप्टी कमिश्रर ने जेल सुपरिटेंडेंट को निर्देश देते हुए कहा कि कैदियों के लिए अलग-अलग गतिविधियां करवाई जाए ताकि वह शारीरिक कसरत के साथ-साथ मनोरंजन आदि भी कर सके। उन्होंने कहा कि कैदियों की रेगुलर मैडिकल जांच करवाई जाए और गंभीर बीमारियों से पीडि़त कैदियों के बारे में रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पहले से ही सूचित किया जाए ताकि इसके लिए संबंधित विभाग उपयुक्त  कदम उठा सके। उन्होंने कहा कि समय-समय पर मैडिकल कैंप लगाने यकीनी बनाए जाएं, ताकि कैदियों को सुचारु  ढंग से स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा सकें और केंद्रीय जेल में सुविधाओं के पक्ष से कोई कमी न रहे। कैदियों को आध्यात्मिक गतिविधियों के अलावा रोज सुबह योग क्रियाएं भी करवाई जाए। इसके अलावा उनके पुर्नवास के लिए रोजगारमुखी कोर्स भी इनको उपलब्ध करवाएं जाएं, ताकि वह जेल के बाहर जाकर अपने पैरों पर खड़ा हो सकें।श्रीमती कालिया ने अधिकारियों को निर्देश देते कहा कि जेल के अंदर महिला कैदियों को सुचारु  ढंग से स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। इस मौके पर आई.ए.एस(अंडर ट्रेनिंग) श्री गौतम जैन, जेल सुपरिटेंडेंट श्री गुरपाल सिंह सरोआ के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।  

 

Tags: DC Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD