Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

दिग्विजय चौटाला के चेलैंज वीडियो ने मचाया धमाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कैथल , 02 Aug 2018

Last updated on: Aug 02, 2018, 00:00 IST

आगामी 5 अगस्त को कैथल में होने वाली छात्र अधिकार रैली में विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी गीता फौगाट, बबीता फौगाट आदि व लोकप्रिय कलाकार अल्फाज, गोल्डी, गगन कोकरी, फोजिल पूरिया, गोल्डी गिल, सुख देशवाल आदि ने दिग्विजय चौटाला का चैलेंज स्वीकार करते हुऐ कैथल में पहुचने का वादा किया। कैथल में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन को लेकर प्रदेश के हर जिले के युवाओं में काफी उत्साह है और हर जिले से 8 से 10 हजार युवा और प्रदेश भर से लाखों युवा इस छात्र अधिकार रैली में शिरकत करेंगे।छात्र राजनीति में उत्तर भारत की सबसे बड़ी रैली करार देते हुए चौटाला ने कहा कि कैथल में आयोजित होने वाले इनसो स्थापना दिवस ऐतिहासिक रैली होगी, यह रैली राजनीतिक बदलाव के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस स्थापना दिवस सम्मेलन में कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्डमेडलिस्ट भी शिरकत करेंगे और उनको सम्मानित करने का काम इनसो करेगी। इसके अलावा दिग्विजय चौटाला ने कहा कि दसवीं और बारहवीं में प्रदेश भर के टॉपर विद्यार्थियों को लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा और इनकी शिक्षा का सभी खर्च इनसो द्वारा वहन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि 5 अगस्त की रैली प्रदेश की राजनीति की एग्जिट पोल होगी। चौटाला ने कहा कि जो पार्टी समाजवादी विचारधारा रखती हैं, उन सभी पार्टी के दिग्गज नेता इस सम्मेलन में शिरकत करेंगे। आगामी 2019 के चुनाव में युवाओं के भागीदारी के सवालों पर बोलते हुए इनसो अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आने वाले चुनाव में इनेलो द्वारा 30 प्रतिशत युवाओं को टिकट दिया जाएगा और युवाओं के भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस सरकार में कभी सक्षम तो कभी स्किल इंडिया के नाम पर युवाओं के साथ भद्दा मजाक करने का काम किया गया है ,लेकिन इनेलो की सरकार आने पर पहली कलम से प्रदेश भर के सभी विभागों में रिक्त पड़े लाखों पदों को भरने का काम किया जाएगा। प्राइवेट सेक्टर में 50 प्रतिशत युवाओं को रोजगार देने की व्यवस्था की जाएगी और बेरोजगारी भत्ता भी भरपूर दिया जाएगा।टॉपर को  लैपटॉप देने के सवाल पर दिग्विजय ने स्पष्ट किया कि इनसो अपने खर्चे पर टॉपर्स को लैपटॉप देगी और भविष्य में सत्ता में आने पर छात्र-छात्राओं को स्कूटी देंगे। इस मौके पर उनके साथ हरदीप पाडला, बलराज नौच, जयवीर ढांडा, प्रो. रणधीर चीका, राजू ढुल पाई, संजय जागलान, राजू जुलानीखेड़ा, सम्पूर्ण कोयल, प्रदीप सिंहमार, मास्टर प्रेम ग्योंग, चन्द्रभान दयोहरा, सावन शर्मा ग्योंग, करण सहारण सहित अनेक इनेलो नेता मौजूद रहे।

 

Tags: Digvijay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD