Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कुल्लू में वन मंत्री ने फहराया तिरंगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

कुल्लू , 26 Jan 2014

Last updated on: Jan 26, 2014, 00:00 IST

जिला स्तरीय 65वां गणतंत्र दिवस कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए वन एवं मत्स्य पालन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने तिरंगा फहराया तथा भव्य परेड की सलामी ली। भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस के अलावा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, सशस्त्र सीमा बल, होमगार्ड्स, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड्स और रोवर्स-रेंजर्स की टुकड़ियों ने भाग लिया। इस मौके पर कुल्लूवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि पिछले एक वर्ष के दौरान हिमाचल प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। प्रदेश सरकार ने वन्य प्राणी क्षेत्रों का युक्तिकरण करके प्रदेश के 775 गांवों को वन्य अभयारण्य क्षेत्रों से बाहर किया है, जिससे एक लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने फारेस्ट क्लीयरेंस मामलों का सरलीकरण करके 90 दिन के भीतर क्लीयरेंस रिपोर्ट संबंधित विभागों को देने की व्यवस्था की है। वन मंत्री ने बताया कि प्रदेश में नई टीडी नीति बनाई गई है, जिससे प्रदेशवासियों को आसानी से इमारती लकड़ी उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि कुल्लू जिला के शमशी में लकड़ी का डिपो खोला गया है, जिससे जिलावासियों को अपने घर के पास ही इमारती लकड़ी मिलेगी। 

भरमौरी ने कहा कि सरकार ने प्रदेशवासियों को पर्याप्त टीडी उपलब्ध करवाने का प्रयास किया है और अब लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए पहल करके अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। वन मंत्री ने कहा कि बंजार क्षेत्र में ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के तहत आने वाले तीन दुर्गम गांवों को सड़क, बिजली व अन्य मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के लिए वन विभाग उचित कदम उठाएगा। समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार की वचनबद्धता की चर्चा करते हुए वन मंत्री ने कहा कि कुल्लू जिला में 19,523 लोगों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन दी जा रही है, जिस पर इस वित वर्ष में 9.60 करोड़ रूपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा ने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों विशेषकर महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाया है। कुल्लू जिला में मनरेगा के अंतर्गत 89,502 परिवारों के जॉब कार्ड बनाए गए हैं। इस वित वर्ष में मनरेगा के तहत अभी तक लगभग 25.76 करोड़ की लागत से 2829 विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं। 

समारोह के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, विभिन्न शिक्षण संस्थानों और संस्थाओं के कलाकारों ने देशभक्ति के कार्यक्रम पेश किए। सराहनीय सेवाएं प्रदान करने वाले पुलिस कर्मचारियों, उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों व विद्यार्थियों, जिला स्तरीय समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को वन मंत्री ने सम्मानित किया। भुंतर ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख रूपये का चैक वन मंत्री को सौंपा जिला स्तरीय समारोह में बंजार के विधायक कर्ण सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष हरि चंद शर्मा, वूल फैडरेशन के अध्यक्ष रघुवीर सिंह, पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर, प्रवक्ता भुवनेश्वर गौड़, नगर परिषद उपाध्यक्ष मनु शर्मा, जिलाधीश राकेश कंवर, एसपी डा. विनोद धवन, पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।  

 

Tags: thakur singh bharmouri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD