Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पांच तक छात्र संघ के चुनाव का नोटिफिकेशन नहीं हुआ तो होगा आंदोलन : दिग्विजय चौटाला

सीएम मनोहरलाल छात्र संघ के चुनाव की बहाली की बात कहकर युवाओं को कर रही गुमराह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जींद (हरियाणा) , 01 Aug 2018

Last updated on: Aug 01, 2018, 00:00 IST

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्र संघ के चुनाव पर झूठे आश्वासन देकर युवाओं को गुमराह कर रही है। सरकार के पास पांच अगस्त तक का समय है, अगर इस समय तक चुनाव की बहाली का नोटिफिकेशन, बजट व कैलेडर जारी नहीं किया तो कैथल में इनसो के स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में आंदोलन का ऐलान कर दिया है। सरकार के पास पांच अगस्त तक का समय है, उसके बाद का समय इनसो का होगा और आंदोलन को तब तक जारी रखा जाएगा जब तक नोटिफिकेशन जारी नहीं होता।इनसो नेता बुधवार को सीआरएसयू में छात्रों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पांच अगस्त को कैथल में इनसो स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाली रैली का भी न्यौता दिया और बढ़ चढक़र भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार चार साल पहले भी छात्र संघ के चुनाव के बारे में वहीं बात करते थे और वहीं बात 20 फरवरी को कही, लेकिन छात्र संघ के बहाली पर कोई कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त को कैथल में होने वाली रैली को लेकर युवाओं में भारी उत्साह है और लाखों की संख्या में युवा भाग लेंगे। सरकार की नियत व नीति में काफी फर्क है। उन्होंने कहा कि इनेलो ही एकमात्र ऐसी पार्टी जहां पर युवाओं को सरकार पर पूरा स्थान दिया जाता है। चौधरी देवीलाल से लेकर इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला की सरकार पर नजर डाल ले तो युवाओं को पूरा मान सम्मान दिया।उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीति में परिवर्तन लाने में युवाओं का अहम योगदान रहता है। चुनाव में पोलिंग होने वाले वोटों पर नजर डाली जाए तो कुल मतों का 60 प्रतिशत मत डालने वाले युवा होते हैं और आज प्रदेश का युवा सांसद दुष्यंत चौटाला के साथ खड़ा है। सत्ता में आने के बाद युवाओं को पूरा स्थान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस सरकार ने युवाओं का शोषण किया और अब भाजपा सरकार शोषण कर रही है। इनेलो के सत्ता में आने के बाद युवाओं को रोजगार देने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस अवसर पर इनसो जिला प्रभारी संदीप नैन, प्रदीप गिल, दीपक देशवाल, सतीश, अरविंद गिल, मोनू मलिक, टिंकू, गोलू, नवीन ढांडा, मनजीत बरसोला, अजय रेढू, अंकित, आशीष ढांडा, चिराग ढांडा, केसी मौजूद रहे।

 

Tags: Digvijay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD