Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दिग्विजय सिंह चौटाला ने 3 दर्जन जरूरतमंद परिवारों को बांटे चैक

Listen to this article

5 Dariya News

डबवाली , 30 Jul 2018

Last updated on: Jul 30, 2018, 00:00 IST

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हलका के जरूरतमंदों को चैक बांटने के साथ अनाज मंडी में इनेलो कार्यालय के सामने खुले में नीम के पेड़ के नीचे बैठकर करीब 2 घंटे तक लोगों के बीच ही समस्याएं सुनी व मौके पर ही अधिकारियों से बात करके उनका समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इनेलो सदैव जननायक की नीतियों पर चलते हुए लोगों के बीच जाकर समस्याएं जानकर उनका हल करवाने का प्रयासरत है व आगे भी जारी रहेंगे। जब प्रदेश के मुख्य सेवक चौधरी ओम प्रकाश चौटाला थे तो हर गांव व शहर के वार्डो में जाकर लोगों की समस्याओं का हल करते थे। जबकि कांग्रेस व भाजपा नेता आम जन से दूर लोगों के बीच ना आकर एसी कमरों में बैठकर नीतियों बनाते है व सरकार चलाते है। उन्होंने कहा कि इनैलो की सरकार बनने पर ही आम लोगों की सुनवाई होगी।विधायक की सामाजिक व राजनीतिक इमेज की हो रही चर्चाविधायक नैना सिंह चौटाला द्वारा हलका डबवाली में दी जा रही आर्थिक सहायता की कड़ी को आगे बढाते हुए इनसो नेता ने हलका के करीब 3 दर्जन जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करके हलका के लोगों के प्रति अपनी जिम्मेवारी की गंभीरता दर्शाई है। हलका डबवाली में जो स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं व बिमारियों से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की जरूरत को समझते हुए उन्होंने गांव गांव जाकर सहायता देकर उनका दर्द बांटा। भाजपा सरकार की गलत स्वास्थ्य नीतियों के कारण आम आदमी के लिए महंगाई के इस दौर में इलाज करवाना असंभव है। 

जब नैना सिंह चौटाला विधायक बनकर हलका में आए तो उन्होंने आमजन की इस तकलीफ को महसूस किया व बीमार लोगों की सहायता करने का निर्णय लिया।  इलाज ना करवा पा रहे परिवारों की आर्थिक रूप से सहायता करने के लिए वे सदैव तैयार रहते है। बच्चियों की शिक्षा, गरीबों के लिए मकान बनवाने, इलाज, लड़कियों की शादी सहित अन्य जरूरत को विधायक अपना सामाजिक कर्तव्य समझ कर सहायता करने में कोई कमी नहीं छोड़ते। इस सामाजिक छवि के कारण उनकी राजनीतिक पैठ दिन प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है। पिछले 4 सालों से उनकी राजनीतिक सूझबूझ की चर्चा प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में खुब चल रही है।इस मौके पर इनसो नेता ने गांव बनवाला में 2 लड़कियों की शादी के लिए आर्थिक मदद करते हुए दिग्विजय चौटाला ने 20 हजार की आर्थिक मदद की व गांव के करंट से घायल हुए युवक से मिलकर उनका हालचाल जानते हुए आर्थिक मदद का भरोसा दिया। गांव गोरीवाला में सरस्वती देवी पत्नी मिठू राम, इन्द्राज  पुत्र सहीराम, संतरो पत्नी सही राम, गांव गोदिकां की शकुंतला पत्नी पृथ्थी राज, माया देवी पत्नी अशोक कुमार, सरोज देवी पत्नी दुलीचंद, भीखी देवी पत्नी रामस्वरूप, गांव बिज्जूवाली के जसवंत सिंह पुत्र मनफूल, गांव बिज्जूवाली के दीपक पुत्र ओमप्रकाश, गांव अलीकां के संदीप कुमार पुत्र दर्शन सिंह, गांव चटठा के छोटा सिंह पुत्र काका सिंह, डबवाली शहर के गुरदीप सिंह पुत्र करनैल सिंह, मूर्ति देवी पत्नी छज्जू राम, सुशीला देवी पत्नी दिनेश कुमार, कमलेश रानी पत्नी कुंदन लाल, गांव चौटाला की सुमन पत्नी बलवीर सिंह, वीना पत्नी ओमप्रकाश, कमला पत्नी दाना राम, सुमित्रा देवी पत्नी दौलत राम, सरोज देवी पत्नी सोहन लाल, भीखम चंद पुत्र शेरा राम, माला राम पुत्र चिरंजी लाल, राजेश पुत्र लीलू राम, रानी कौर पत्नी मंगत लाल, राज रानी पत्नी बिन्द्र कुमार, हरिन्द्र पत्नी बुधराम आदि को चैक वितरित किए।

 

Tags: Digvijay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD