Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा

 

प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के लिए निजी कंपनियों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा : दिग्विजय सिंह चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कैथल , 19 Jul 2018

Last updated on: Jul 19, 2018, 00:00 IST

इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता में आने के बाद युवाओं को पूर्ण भागीदारी दी जाएगी। साथ ही प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के लिए निजी कंपनियों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इनसो नेता आज मीडिया संयोजक एवं अधिवक्ता हरदीप पाडला के निवास पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इनसो नेता ने कहा कि इस सम्मेलन को लेकर प्रदेश के हर जिले के युवाओं में काफी उत्साह है और हर जिले से 8 से 10 हजार युवा छात्र रैली में शिरकत करेंगे। छात्र राजनीति में उत्तर भारत की सबसे बड़ी रैली करार देते हुए उन्होंने कहा कि कैथल में आयोजित होने वाले इनसो स्थापना दिवस ऐतिहासिक रैली होगी, यह रैली राजनीतिक बदलाव के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि अकेले कैथल जिले से 35 हजार युवा इसमें भाग लेंगे। इस स्थापना दिवस सम्मेलन में कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्डमेडलिस्ट भी शिरकत करेंगे और उनको सम्मानित करने का काम इनसो करेगी।इनसो नेता ने कहा कि दसवीं और बारहवीं में प्रदेश भर के टॉपर विद्यार्थियों को लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा और इनकी शिक्षा का सभी खर्च इनसो द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त की रैली प्रदेश की राजनीति की एग्जिट पोल होगी। उन्होंने जहां पूर्व की कांग्रेस सरकार में टूजी स्पेक्ट्रम घोटाला, कोयला घोटाला, डी.एल.एफ. घोटाला, कॉमन वैल्थ घोटालों से देश की किरकिरी हुई थी वहीं आज भाजपा शासनकाल में जिनकी गोटियां सरकार से फिट हैं वो आए दिन देश को छोडक़र करोड़ों अरबों रुपए लेकर भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीब के बच्चें को विधानसभा व संसद में पहुंचाने के लिए उनके राजनीतिक उनके  राजनीतिक भविष्य को जीवित रखने के लिए 5 अगस्त को कैथल में होने वाले इनसो के 16वें स्थापना दिवस पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि छात्र संघ चुनाव का बहाल होना अति आवश्यक है यदि प्रदेश के अंदर छात्र संघ चुनाव होते हैं तो किसान, गरीब, दलित पिछड़े का बच्चा अपना राजनीतिक जीवन शुरू कर सकता है और कॉलेज कैडर का पढ़ा लिखा छात्र नेता आगे चलकर देश की उन्नति में विधानसभा और संसद में अच्छा सहयोग दे सकता है। इस मौके पर जनसभा के आयोजक एवं अधिवक्ता हरदीप पाडला ने कहा कि कैथल हलके पर सबसे बड़ा एहसान पूर्व उप-प्रधान देवीलाल का है जिन्होंने कैथल को जिला बनाया था जिसके कारण ही कैथल में विकास हो सका है। पाडला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी घोटालों की सरकार है और कांग्रेस के कैथल विधायक विकास के नाम पर लोगों को बरगला रहे हैं। हरदीप ने कहा कि अगर सुर्जेवाला को विकास की इतनी ङ्क्षचता होती तो उन्होंने या उनके पिता जी ने ताउम्र नरवाना की राजनीति की है तो उन्होंने नरवाना में विकास क्यों नहीं किया। इस मौके पर इनसो प्रभारी प्रो. रणधीर चीका, युवा जिलाध्यक्ष बलराज नौच, चंद्रभान दयौरा, राजू ढुल पाई, जाट शिक्षा समिति के पूर्व प्रधान बलवान कोटड़ा, जाट शिक्षा समिति के उप-प्रधान संदीप छौत, संपूर्ण कोयल, संजय जागलान, जोगेंद्र कसान, करन सहारण, जयवीर ढांडा, राजू जुलानीखेड़ा, राममेहर, केहर ङ्क्षसह, संजय वाल्मीकि, पवन सैंसी, रामनिवास, रणधीर राणा, पंडित रामफल, विक्रम, सोनी राणा सहित भारी संख्या में इनसो पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।  

 

Tags: Digvijay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD