Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

राहुल गांधी सत्ता के अलावा किसी और से प्यार नहीं करते : संबित पात्रा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Jul 2018

Last updated on: Jul 17, 2018, 00:00 IST

राहुल गांधी पर करारा प्रहार करते हुए भाजपा ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष अपने ट्वीट में किए गए दावे के उलट सत्ता के अलावा किसी और से प्यार नहीं करते। भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस में फूट डालो और शासन करो की परंपरा को हथियाने की होड़ लगी है। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, राहुल गांधी ने एक ट्वीट में दावा किया है कि वह सभी जीवित प्राणियों से प्यार करते हैं। सच्चाई यह है कि वह किसी जीवित प्राणी से प्यार नहीं करते हैं बल्कि एक गैर-जीवित चीज, सत्ता के सिंहासन से प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि जब राहुल कहते हैं कि कांग्रेस मुस्लिमों की पार्टी है, तो यह अंतिम कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति, जिसके बारे में राहुल दावा करते हैं कि वह उनके साथ हैं, के साथ विश्वासघात है। पात्रा ने कहा, आप कहते हैं कि आप कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति के साथ हैं, जो कि दीन दयाल उपाध्याय की विचारधारा है, लेकिन कांग्रेस कई वर्षो से कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति के साथ नहीं है। इसलिए अंतिम व्यक्ति भी इनके साथ नहीं है। उन्होंने कहा, आपने 70 वर्षो से अंतिम आदमी को ठगा है और जब आप यह कहते हैं कि कांग्रेस मुस्लिमों की पार्टी है, तो यह कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति या सबसे ज्यादा दबे कुचले व्यक्ति के साथ विश्वासघात भी है।

पात्रा के संवाददाता सम्मेलन से कुछ घंटे पहले राहुल ने ट्वीट कर कहा था, मैं कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति के साथ खड़ा हूं। शोषित, वंचित, सताए हुए लोगों के साथ खड़ा हूं। उनके धर्म, जाति और विश्वास मेरे लिए मायने नहीं रखते। मैं दर्द में डूबे लोगों को गले लगाता हूं। मैं नफरत और डर को समाप्त करना चाहता हूं। मैं सभी जीवित प्राणियों से प्यार करता हूं। मैं कांग्रेस हूं। इस ट्वीट में किसी व्यक्ति या पार्टी की ओर इशारा नहीं किया गया था, लेकिन यह उनके कथित रूप से कांग्रेस मुस्लिमों की पार्टी है वाले बयान पर स्पष्ट रूप से भाजपा की लगातार आलोचना के परिप्रेक्ष्य में किया गया ट्वीट था। राहुल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए पात्रा ने कहा, राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी में जिन्ना की विचाराधारा को हथियाने के लिए प्रतिस्पर्धा की भावना है। पात्रा ने कहा, ओवैसी ने पूछा था कि सेना और अर्धसैनिक बलों में मुस्लिमों की कितनी संख्या है। वे लोग सेना को विभाजित करना और सेना में धर्म को लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली यह कहकर लगता है जैसे दूसरे ओवैसी बन गए हैं कि सेना में मुस्लिमों की स्थिति सच में निराशाजनक है। भाजपा विभाजन की राजनीति को खारिज करती है और सबका साथ, सबका विकास में विश्वास करती है।

 

Tags: Sambit Patra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD