Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

इनसो कार्यकर्ता सम्मेलन: छात्र हित में हर संघर्ष को तत्पर है इनसो : दिग्विजय सिंह चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चरखी दादरी , 13 Jul 2018

Last updated on: Jul 13, 2018, 00:00 IST

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो की यह छात्र इकाई युवाओं के हितों की रक्षा करने और उनके हक व अधिकार दिलाने की लड़ाई में सदैव सक्षम है। इनसो 5 अगस्त को अपना 16वां स्थापना दिवस कैथल में मनाएगी और वहां आगामी छात्र संघ चुनाव को लेकर सरकार के खिलाफ रणनीति भी तय करेगी। यह बात दिग्विजय चौटाला ने आज चरखी दादरी में युवाओं को सम्बोधित करते हुए कही और उन्हें स्थापना दिवस पर बड़ी संख्या में पहुंचने का त्यौता भी दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार छात्रों के हितों के लिए कुछ भी नहीं कर रही। ठीक इसके विपरीत छात्र संघ चुनावों के नाम पर छात्रों के साथ धोखा किया है और इस बात का खमियाजा भाजपा को आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा। आज प्रदेश का युवा अपनी आस्था इनसो और इनेलो में रखता है और यही कारण है कि छात्रों की समस्याओं पर इनसो को युवाओं का भारी समर्थन मिल रहा है। 

इनसो का गठन 5 अगस्त 2003 को डा. अजय सिंह चौटाला ने किया था। इंडियन नेशनल लोकदल की इस छात्र इकाई का गठन जननायक चौधरी देवीलाल की विचारधारा को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने और युवाओं को मुख्यधारा की राजनीति में आने के लिए प्रेरित करने के लिए किया गया था। आज इनसो हरियाणा सहित देश के कई अन्य राज्यों और केंद्र प्रशासित प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में सक्रिय है। हरियाणा के उच्च शिक्षण संस्थानों में 22 सालों से बंद छात्र संघ चुनावों की बहाली के लिए भी इनसो कई सालों से संघर्ष कर रही है।कार्यकर्ता सम्मलेन को नितिन जांघु, मनदीप सुई, मोहित साहू रानीला, संजीत धवन, धुर्व सांगवान, से_ी धनाना, राजेश सरपंच झोझू, राजेश फौगाट, रामफल कादमा, डा. विजय सांगवान मन्दौला, रामनिवास मिर्च और महेन्द्र जाखड़ ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर सोनू कान्हड़ा, मोनू डूडी, वीरेन्द्र शर्मा बौंद, रोहित महला, प्रवेश रावलधी, अरविन्द सांगवान, विकास महलावत, अंकित बाढड़ा, सोनू साहू, राजु मैहरा मनोज मलिक, मोहित चरखी, अजय परमार, नरेश प्रजापत, अभिलाष आर्य, भूमित कादयान, विकास धवन, अमित दूधवा, सचिन रामबास, जयबीर फौगाट, प्रमोद बुमरा, अमित कादमा इत्यादि उपस्थित थे।

 

Tags: Digvijay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD