Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

कश्मीर : शहीद पुलिसकर्मी के जनाजे में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 06 Jul 2018

Last updated on: Jul 06, 2018, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर में कांस्टेबल जावेद अहमद डार की शव यात्रा में शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जावेद अहमद डार को आतंकवादियों ने अगवा कर लिया था और हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि डार को चार आतंकवादियों ने गुरुवार की शाम को शोपियां जिले के वेहिल गांव से अगवा किया था। आतंकवादी कार से आए थे। पुलिस ने कहा कि डार का गोलियों से छलनी शव शुक्रवार की सुबह कुलगाम जिले के पास पाया गया। डार दूसरे सुरक्षा कर्मी हैं, जिन्हें अगवा किया गया और जिनकी आतंकवादियों द्वारा दक्षिण कश्मीर में हत्या कर दी गई। डार इससे पहले शोपियां जिले के पुलिस अधीक्षक के निजी सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनात थे। पुलिस ने कहा कि कांस्टेबल डार बीते समय में दक्षिण कश्मीर में बहुत से आतंकवाद रोधी अभियानों का हिस्सा रहे। वह इन दिनों श्रीनगर जिले में तैनात थे। आतंकवादियों ने इस साल 14 जून को राष्ट्रीय राइफल्स के औरंगजेब खान को अगवा कर लिया था और उनकी हत्या कर दी थी। आतंकवादियों ने पुलवामा जिले के पारीगाम गांव में शुक्रवार को मोहम्मद अशरफ थोकर नाम के एक इमाम को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इमाम अनंतनाग जिले के बिजबेहरा कस्बे के रहने वाले हैं। किसी आतंकवादी समूह ने अब तक इमाम पर हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

 

Tags: Obituary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD