Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज

 

दिग्विजय सिंह चौटाला ने की बाबा साहेब अम्बेडकर प्रतिमा को अपने निजी कोष से बनवाने की घोषणा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डबवाली , 06 Jul 2018

Last updated on: Jul 06, 2018, 00:00 IST

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने गांव गोरीवाला में संविधान निर्माता बाबा साहिब भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति पर नमन करने के बाद गोरीवाला चौक में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग समाज का सद्भाव बिगाडऩे का काम कर रहे है लेकिन इनेलो पार्टी का काम समाज का सद्भाव बना कर रखना व 36 बिरादरी के भाईचारा बना कर रखना है। उन्होंने कहा कि इनेलो व इनसो  पार्टी तो बाबा साहिब की सोच पर पहरा दे रही है। चौ. देवीलाल की सोच को आगे लेकर हम समाज को जोडऩे का काम करते हैं। उन्होंने भाजपा के कुछ नेता सीएम मनोहर लाल खट्टर के इशारे पर इनेलो व इनसो पर आरोप लगा रहे है लेकिन आज देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है तो क्यों नहीं सरकार मामले की सी.बी.आई. या अन्य किसी एजेंसी से निष्पक्ष जांच करवाते। इनसो नेता ने कहा कि गोरीवाला मामले में उनका या उनके संगठन का कोई भी रोल पाया जाए तो वह राजनीति छोड़ देंगे लेकिन अगर उनका रोल नहीं पाया जाता तो भाजपा के नेता सार्वजनिक रूप से इनेलो पार्टी व आमजन से माफी मांगे। 

उन्होंने कहा कि उनका काम लोगों को जोडऩा है जबकि भाजपा का काम लोगों का भाईचारा खत्म करना है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी चौटाला परिवार को महम कांड, चौटाला डबल मर्डर मामला, कालुआना सरपंच की मौत के मामले में, जाट आरक्षण के समय प्रकाश कमेटी की रिपोर्ट में सांसद दुष्यंत चौटाला का गलत नियत से नाम डालना सहित अनेक मामलों में कांग्रेस व भाजपा नेताओं ने चौटाला परिवार को झूठ बोलकर बदनाम करने के प्रयास किए है। लेकिन एक भी मामले में कुछ भी साबित नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल की मूर्ति को नुकसान जाट आंदोलन के दौरान भाजपा के सांसद राजकुमार सैनी द्वारा करवाने का प्रयास किया गया था तब ये भाजपा नेता कुछ नहीं बोले। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि समाज को तोडऩे का काम भाजपा व कांग्रेस करती है।

उन्होंने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सरकार पता नही कब सविंधान निर्माता की मूर्ति के लिए कमेटी को आर्थिक सहायता दे लेकिन वो घोषणा करते हैं कि बाबा साहेब की दोबारा नई मूर्ति की स्थापना पर जो भी खर्च आएगा उसको वह अपने निजी कोष से बनवाएंगे और भी किसी भी प्रकार की जो डिमांड यहां की कमेटी करेगी, उसको पूरा करते हुए बाबा साहेब के चौक को भव्य रूप दिया जाएगा।गांव गंगा में इनेलो को उस समय भारी लाभ हुआ जब इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में प्रिंस इंसा व जोनी इंसा ने अपने दर्जनों साथियों के साथ अधिकारिक तौर पर इनेलो में शामिल हुए। दिग्विजय ने उनके गले में हरे पटके डाल स्वागत किया और उनको इनेलो में आस्था जताने पर पूरा मान-सम्मान दिए जाने का भरोसा दिया। पूर्व विधायक डॉ सीता राम, बसपा के लोक सभा प्रभारी लीलू राम ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया।

 

Tags: Digvijay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD