हजरबल दरगाह के संरक्षक (मुजावीर) के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने श्रद्धालुओं के रश से निपटने के लिए अधिक गुसलखाने बनाने और मौजूदा में सुधार करने के लिए मांग की। उन्होंने परिसर में रात भर रहने के इच्छुक श्रद्धालुओं भक्तों के लिए सराय निर्माण की भी मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने दरगाह परिसर के सौंदर्यीकरण प्रक्रिया और दरगाह की ओर जाने वाली सड़क की चौड़ाई को बढ़ाने की भी मांग की। मुख्यमंत्री, जो जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष भी हैं, ने प्रतिनिधिमंडल को उनकी मांगों और सुझावों पर विचार करने और तदनुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।