Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

पी पी चौधरी ने बहुधुवीय विश्‍व की अपील की, कहा कि भारत विश्‍व के अग्रणी देशों में अपनी उचित स्थिति बनाने को तैयार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Mar 2018

Last updated on: Mar 21, 2018, 00:00 IST

भारत भूमंडलीकरण के साथ एक बहुधुव्रीय विश्‍व की अपील करता है और यह विश्‍व के अग्रणी देशों में अपनी उचित स्थिति बनाने को तैयार है। केंद्रीय विधि एवं न्‍याय कंपनी मामले राज्‍य मंत्री पी पी चौधरी ने आज यहां 21 से 23 मार्च 2018 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय अंतर्राष्‍ट्रीय प्रतिस्‍पर्धा नेटवर्क वार्षिक सम्‍मेलन के 18वें संस्‍करण का उद्घाटन करने के दौरान ये उद्गार वयक्‍त किये।श्री चौधरी ने प्रतिस्‍पर्धा कानूनों को कार्यान्वित करने के लिए देशों के बीच प्रभावी सहयोग की आवश्‍यकता को रेखांकित करते हुए कहा कि विभिन्‍न कानूनी प्रणालियों, विविध साक्ष्‍य संग्रह तंत्र आदि को देखते हुए सीमा - पार जांच एवं विलय जैसे मुद्दों से संबंधित चुनौतियों का सामना करना अनिवार्य होता जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि वैश्विक सहयोग के लिए एक चरणबद्ध, लचीले और सुनियोजित दृष्टिकोण का अनुसरण करने की आवश्‍यकता तेजी से बढ़ रही है। श्री चौधरी ने कहा कि भारत वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था में एक उज्‍जवल पक्ष है जो कुशल श्रमबल की बहुतायत से उपलब्‍धता के साथ सात प्रतिशत का स्थिर और उच्‍च विकास दर अर्जित कर रहा है। भारत का यह आशाजनक उज्‍जवल  भविष्‍य है जो वैश्विक निवेशकों का ध्‍यान आकृष्‍ट कर रहा है। मंत्री महोदय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में सरकार द्वारा ‘’निष्‍पादन, सुधार और रूपांतरण’’ के ध्‍येय के साथ कई कदमों की श्रृंखला आरंभ करने के द्वारा पिछले चार वर्षों में अर्थव्‍यवस्‍था को रूपांतरित करने के प्रयासों की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने संस्‍थागत सुधारों की एक श्रृंखला पर ध्‍यान केंद्रित किया है जो घरेलू बाजारों की मजबूती में एक महत्‍वपूर्ण भूमिका निभायेगी।

चौधरी ने कहा कि भारत की अर्थव्‍यवस्‍था जीएसटी, आईबीसी, विमुद्रीकरण, डिजिटाइजेशन एवं पारदर्शिता के साथ अब अधिक गतिशील हो गई है जिससे भारत को विश्‍व बैंक की ‘’व्‍यवसाय करने की सुगमता’’ रैंकिंग में 142वें स्‍थान से 100वें स्‍थान पर आने में भी सहायता मिली है। उन्‍होंने कहा कि ये कदम राष्‍ट्र के एक अधिक स्‍वच्‍छ आर्थिक शक्ति की नींव रखने में भी सहायक होंगे। केंद्रीय राज्‍य मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि इन बदलावों से ऐसे व्‍यापारिक विश्‍व का निर्माण होगा जहां कानूनों के अनियमित अनुप्रयोग से बचाव होगा तथा नीतियां एक वैश्वीकृत न्‍याय प्रवर्तन व्‍यवस्‍था के साथ समेकित होंगी। अपने स्‍वागत भाषण में भारतीय प्रतिस्‍पर्धा आयोग के अध्‍यक्ष श्री डी के सिकरी ने प्रौद्योगिकी, विशेष रूप से डिजिटल क्षेत्र के कारण बाजार परिदृश्‍यों में आये तेज बदलाव को देखते हुए विश्‍व भर में प्रतिस्‍पर्धा विषयों के बीच सहयोग की बढ़ती आवश्‍यकता रेखांकित की। आईसीएन स्‍टीयरिंग ग्रुप के चैयरमैन एवं अध्‍यक्ष बुंदेसकार्टलामत ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि आईसीएन प्रतिस्‍पर्धा एजेंसियों का एक वर्चुअल नेटवर्क है जो विश्‍व बैंक, अंकटाड एवं ओईसीडी जैसी बहुपक्षीय एजेंसियों के साथ अपने संबं‍धों के निर्माण के द्वारा पिछले कुछ वर्षों के दौरान तेजी से आगे बढ़ा है। इस तीन दिवसीय सम्‍मेलन में 73 देशों के 520 शिष्‍टमंडल भाग लें रहे हैं।

 

Tags: PP Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD