Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

संयुक्त संसदीय समिति ने "वन नेशन, वन इलेक्शन" विषय पर हरियाणा में प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ किया विचार-विमर्श

PP Chaudhary, Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Information and Broadcasting
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Jun 2025

Last updated on: Jun 18, 2025, 13:13 IST

एक राष्ट्र, एक चुनाव (वन नेशन, वन इलेक्शन) विषय विचार-मंथन के लिए संयुक्त संसदीय समिति द्वारा अध्ययन दौरे के दौरान आज न्यू चंडीगढ़ में हरियाणा के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों, चिकित्सा और खेल जगत से जुड़ी हस्तियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने "एक राष्ट्र, एक चुनाव" की अवधारणा पर गंभीर चिंतन करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए।

प्रतिभागियों ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव से समय, संसाधन और धन की बचत होगी तथा चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और स्थिरता आएगी। इस पहल का उद्देश्य लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने की प्रक्रिया को अपनाकर संसदीय प्रणाली को अधिक प्रभावशाली, पारदर्शी और व्यावहारिक बनाना है।

प्रतिभागियों ने एकमत से कहा कि "एक राष्ट्र, एक चुनाव" एक सकारात्मक कदम है। इससे न केवल बार-बार होने वाले चुनावों पर होने वाले भारी खर्च में कमी आएगी, बल्कि इससे प्रशासनिक व्यवस्था पर भी अनावश्यक दबाव कम होगा और विकास कार्यों में तेजी आएगी। इससे देश की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्थिरता को भी बल मिलेगा।

संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष सांसद श्री पीपी चौधरी ने प्रतिभागियों के विचारों को गंभीरता से सुना और कहा कि समिति सभी सुझावों का निष्पक्ष मूल्यांकन करेगी। समिति का उद्देश्य व्यापक संवाद के माध्यम से एक समावेशी और व्यवहार्य समाधान तैयार करना है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए देश की प्रशासनिक और चुनावी प्रणाली को अधिक सक्षम बना सके।

बैठक में संयुक्त संसदीय समिति के सदस्य श्री अनुराग ठाकुर, श्री ईटी मोहम्मद बशीर, श्री चंदन चौहान, श्री मनीश तिवारी, डॉ संजय जायसवाल, श्री टी. एम. सेल्वागणपति, सुश्री कविता पाटिदार और श्री भुबनेश्वर कालिता ने भी अपने विचार रखे। बैठक में हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिष्ठित नागरिकों ने भाग लिया, जिनमें श्री तेजिंदर वालिया, प्रोफेसर ऋषि पाल, डॉ. महाबीर सिंह गुड्डु, खिलाड़ी श्री लक्ष्य श्योराण, शिवानी कटारिया, श्री हरविंदर सिंह, डॉ. संत राम देसवाल, समाजसेवी श्री सुभाष डिगाना, डॉ. मंजू शर्मा तथा सुदेश शर्मा शामिल रहे।

 

Tags: PP Chaudhary , Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Information and Broadcasting

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD