Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कलराज मिश्र ने राष्‍ट्रीय एमएसएमई पुरस्‍कार 2015 प्रदान किये

कलराज मिश्र ने डिजिटल एमएसएमई योजना का शुभारंभ किया, एसएपी इंडिया, इंटेल और एचएमटी के साथ तीन एमओयू का आदान-प्रदान किया गया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Jun 2017

Last updated on: Jun 27, 2017, 00:00 IST

राष्‍ट्रीय एमएसएमई पुरस्‍कार समारोह 2015 आज यहां आयोजित किया गया। केन्‍द्रीय सूक्ष्‍म, लघु एवं मझौले उद्यम मंत्री श्री कलराज मिश्र ने एमएसएमई पुरस्‍कार 2015 प्रदान किये। संयुक्‍त राष्‍ट्र ने जब से 27 जून को संयुक्‍त राष्‍ट्र एमएसएमई दिवस घोषित किया है, तब से लेकर अब तक सूक्ष्‍म, लघु एवं मझौले उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय इस दिन का चयन  एमएसएमई को राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार प्रदान करने के लिए करता आया है। एमएसएमई को ये  पुरस्‍कार उनके उल्‍लेखनीय प्रदर्शन के लिए दिये जाते हैं। इस पुरस्‍कार समारोह का आयोजन एमएसएमई क्षेत्र में उल्‍लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले उन उद्यमों के प्रति आभार व्‍यक्‍त करने के लिए किया जाता है जो राष्‍ट्रीय अर्थव्‍यवस्‍था के लिए अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण हैं।एमएसएमई राज्‍य मंत्री श्री गिरिराज सिंह और श्री हरिभाई पी.चौधरी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। एमएसएमई सचिव श्री के.के. जालान, विकास आयुक्‍त श्री सुरेन्‍द्र नाथ त्रिपाठी, केवीआईसी के अध्‍यक्ष श्री विनय कुमार सक्‍सेना और कॉयर बोर्ड के अध्‍यक्ष श्री सी.पी. राधाकृष्‍णन भी इस अवसर पर मौजूद थे।

इस अवसर पर केन्‍द्रीय एमएसएमई मंत्री श्री कलराज मिश्र ने ‘डिजिटल एमएसएमई योजना’ का भी शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्‍होंने एसएपी इंडिया, इंटेल और एचएमटी को तीन सहमति पत्र (एमओयू) सौंपे। इन कदमों से डिजिटल इंडिया मिशन को सफल बनाने की दिशा में मंत्रालय द्वारा किये जा रहे प्रयासों को नई गति मिलेगी। डिजिटल एमएसएमई योजना क्‍लाउड कम्‍प्‍यूटिंग पर केन्द्रित है, जो एमएसएमई द्वारा अपने यहां स्‍थापित किये गये आईटी बुनियादी ढांचे की तुलना में एक किफायती एवं लाभप्रद विकल्‍प के रूप में उभर कर सामने आई है। क्‍लाउड कम्‍प्‍यूटिंग के तहत एमएसएमई अपनी कारोबारी प्रक्रियाओं के समुचित प्रबंधन के लिए साझा एवं खुद के लिए स्‍थापित किये गये सॉफ्टवेयर सहित आईटी बुनियादी ढांचे तक अपनी पहुंच सुनिश्चित करने हेतु इंटनेट का इस्‍तेमाल करते हैं। क्‍लाउड कम्‍प्‍यूटिंग के तहत हार्डवेयर/सॉफ्टवेयर और बुनियादी ढांचागत सुविधाओं पर कुछ भी निवेश नहीं करना पड़ता है। अत: ‘कैपेक्‍स’ ऐसी स्थिति में ‘ओपेक्‍स’ में परिवर्तित हो जाता है। इस योजना से एमएसएमई अपने यहां सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) को उपयोग में लाने के लिए इस नई अवधारणा अर्थात क्‍लाउड कम्‍प्‍यूटिंग को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।

केन्‍द्रीय एमएसएमई मंत्री श्री कलराज मिश्र ने इस अवसर पर यह जानकारी दी कि वर्ष 2015 में विभिन्‍न श्रेणियों के तहत राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार प्राप्‍तकर्ताओं की कुल संख्‍या 56 है, जिनमें एमएसएमई के लिए 50 और बैंकों के लिए 6 पुरस्‍कार प्राप्‍तकर्ता शामिल हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि एमएसएमई मंत्रालय माननीय प्रधानमंत्री के ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘मेक इन इंडिया’ विजन के अनुरूप अथक प्रयास कर रहा है। उन्‍होंने विभिन्‍न क्षेत्रों में उत्‍कृष्‍ट उपलब्धियां हासिल करने वाले पुरस्‍कार विजेताओं को बधाई दी और उम्‍मीद जताई कि इस क्षेत्र के अन्‍य उद्यम भी पुरस्‍कार प्राप्‍तकर्ताओं द्वारा स्‍थापित किये गये उदाहरणों का अनुकरण करेंगे।केन्‍द्रीय एमएसएमई राज्‍य मंत्री श्री हरिभाई पी.चौधरी ने कहा कि एमएसएमई की अहमियत और भारत के आर्थिक-सामाजिक विकास में उनके उल्‍लेखनीय योगदान की अनदेखी नहीं की जा सकती है। खादी एवं ग्रामीण उद्योगों और कॉयर क्षेत्र सहित एमएसएमई सेक्‍टर कृषि के बाद सबसे बड़ा नियोक्‍ता है। हाल के वर्षों में एमएसएमई ने 10 फीसदी से भी ज्‍यादा की वृद्धि दर दर्शाई है, जो बड़ी कंपनियों द्वारा दर्ज की गई वृद्धि दर से भी ज्‍यादा है।केन्‍द्रीय एमएसएमई राज्‍य मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने कहा कि एमएसएमई मंत्रालय ने माननीय प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप ‘कारोबार करने में आसानी’ और डिजिटल इंडिया मिशन को ध्‍यान में रखते हुए अनेक कदम उठाये हैं। सितम्‍बर, 2015 में लांच किये गये उद्योग आधार ज्ञापन को कुछ ही मिनटों में बगैर किसी शुल्‍क के दाखिल किया जा सकता है। एमएसएमई इसके अलावा इस मंत्रालय द्वारा क्रियान्वित की जा रही सभी योजनाओं के बारे में  विभिन्‍न जानकारियां एकल खिड़की अर्थात मोबाइल एप ‘माईएमएसएमई’ पर प्राप्‍त कर सकते हैं।

 

Tags: Kalraj Mishra , Giriraj Singh , Haribhai Parthibhai Chaudhary , PP Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD