Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की

 

केंद्र जनजातीय कानूनों के खिलाफ नहीं : मंत्री पी. पी. चौधरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अगरतला , 25 Apr 2017

Last updated on: Apr 25, 2017, 00:00 IST

केंद्रीय मंत्री पी. पी. चौधरी ने मंगलवार को कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार जनजातीय कानूनों के खिलाफ नहीं है, बल्कि समान आचार संहिता के पक्ष में है। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी, कानून एवं न्याय राज्यमंत्री चौधरी ने कहा, "भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार जनजातियों की परंपरा या रीति रिवाजों से जुड़े कानूनों के खिलाफ नहीं है, बल्कि सभी के लिए समान आचार संहिता के पक्ष में है।"चौधरी ने यहां पत्रकारों से कहा, "एक संसदीय समिति ने जनजातियों के पारंपरिक कानूनों पर अपनी रपट सौंपी है। केंद्र सरकार को अभी इस रपट पर कोई फैसला लेना बाकी है।"भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बिप्लब कुमार देब के साथ मौजूद केंद्रीय मंत्री चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार तीन तलाक के विवादित मुद्दे का समाधान निकालने के लिए काम कर रही है।

नागालैंड, मेघालय, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश सहित पूर्वोत्तर के राज्यों में जनजातियों के अपने-अपने पारंपरिक कानून प्रचलन में हैं।पूर्वोत्तर के राज्यों में जनजाति समुदाय और स्थानीय स्वायत्त संगठन इन पारंपरिक कानूनों के आधार पर ही अपने विवाद निपटाते हैं।यह पारंपरिक रीति रिवाज से संबंधित कानून ग्राम एवं जिला परिषदीय इकाइयों को दो जनजातीय पक्षों, समूहों या दो व्यक्तियों के बीच के अधिकांश विवादों के निपटारे का अधिकार प्रदान करते हैं।इन जिला एवं ग्राम परिषदों द्वारा लिए गए फैसलों के खिलाफ सुनवाई का अधिकार सिर्फ उच्च न्यायालयों और सर्वोच्च न्यायालय को है।

इसी वर्ष फरवरी में तत्कालीन मुख्यमंत्री टी. आर. जेलियांग द्वारा नगर निगम चुनाव में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा करने के बाद नागालैंड में व्यापक हिंसा का दौर चला।विभिन्न नागा जनजातीय समूहों ने महिलाओं को आरक्षण दिए जाने का विरोध यह कहकर किया कि यह उनके पारंपरिक कानून और संविधान के अनुच्छेद 371-ए का उल्लंघन है। संविधान का अनुच्छेद 371-ए नागालैंड को विशेष राज्य का दर्जा देता है और इन स्थानीय कानूनों के संरक्षण की गारंटी देता है।

 

Tags: PP Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD