Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

लालू प्रसाद यादव के जेल जाने से दुखी राबड़ी देवी ने कहा, 'भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं'

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 24 Dec 2017

Last updated on: Dec 24, 2017, 00:00 IST

चारा घोटाले के एक मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को न्यायिक हिरासत (जेल) में जाने से दुखी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कार्यकर्ताओं से शांति व भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं है। भगवान जो करंेगे ठीक ही करेंगे। लालू प्रसाद के जेल जाने के बाद रविवार को राबड़ी पहली बार मीडिया के सामने आई। लालू की पत्नी राबड़ी ने एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए कहा, "साहेब (लालू) की तबियत खराब रहती है, यही चिंता की बात है, यही चिंता ज्यादा है।" उन्होंने कहा, "मुझे उनके स्वास्थ्य की चिंता है। उनके दिल का ऑपरेशन हुआ है। ये सभी लोग जानते हैं। वे सुबह शाम दवा खाते हैं। वे खुद दवा भी नहीं खाते हैं, वहां किस तरह से दवाएं लेंगे।"राबड़ी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, "ऊपरवाले ने हमारे साथ कभी भी गलत नहीं किया। लालू, बिहार की जनता की ताकत की हैं, तो पार्टी के कार्यकर्ता और बिहार की जनता उनके ताकत हैं।" उन्होंने कार्यकर्ताओं से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार की जनता सहित हमसभी को पूरा यकीन था कि लालू प्रसाद को अदालत बरी करेगा, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले पर कोई क्या कर सकता है, कानून का फैसला सर्वोपरि होता है, सबको मान्य होगा। उल्लेखनीय है कि रांची में सीबीआई की विशेष अदालत ने शनिवार को चारा घोटाला के एक मामले में लालू प्रसाद को दोषी करार दिया। इस मामले में अदालत तीन तनवरी को सजा सुनाएगी। लालू को फिलहाल रांची के बिरसा मुंडा जेल में रखा गया है। 

 

Tags: RABRI DEVI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD