Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

गुजरात ने विभाजनकारी, जातीय राजनीति को खारिज किया : विजय रूपानी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 18 Dec 2017

Last updated on: Dec 18, 2017, 00:00 IST

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने सोमवार को कहा कि राज्य के लोगों ने कांग्रेस की विभाजकारी व जातीय राजनीति को खारिज कर दिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विकास के मॉडल को वोट दिया। रूपानी ने यह भी कहा कि पार्टी का संसदीय बोर्ड मुख्यमंत्री के उम्मीदवार का फैसला करेगा।गुजरात की सत्ता में भाजपा के कायम रहने के साथ रूपानी ने मीडिया से कहा, "राज्य के लोगों ने कांग्रेस की विभाजनकारी व जातीय राजनीति को खारिज कर दिया।"उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने भाजपा के विकास मॉडल को वोट दिया है। इसी वजह से बीते 22 सालों में सत्ता में रहने के बाद वह लगातार छठे कार्यकाल में सत्ता में आने में समर्थ हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 'घटिया शब्दों' का इस्तेमाल करने पर कांग्रेस की कड़ी निंदा करते हुए रूपानी ने कहा, "कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री के लिए घटिया शब्दों का इस्तेमाल किया और राज्य के माहौल को दूषित किया।"उन्होंने कहा, "लेकिन राज्य के लोगों ने मोदी की नीतियों में निष्ठा जताई।"उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव के दौरान पार्टी का मार्गदर्शन किया।सत्तारूढ़ भाजपा ने सोमवार को गुजरात में सत्ता बरकरार रखी, जबकि कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही, लेकिन कांग्रेस का प्रदर्शन पहले से बेहतर रहा।

 

Tags: Vijay Rupani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD