Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

विश्व एड्स दिवस पर शाड़ाबाई में कार्यक्रम आयोजित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 01 Dec 2017

Last updated on: Dec 01, 2017, 00:00 IST

स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा विश्व एड्स दिवस पर रामेश्वरी अध्यापक प्रशिक्षण संस्थान शाड़ाबाई कुल्लू में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. राकेश ठाकुर ने बताया कि विश्व में 36.7 मिलियन लोग एचआईवी से पीड़ित हैं। इनमें से 20.9 मिलियन लोग एड्स की दवाई अर्थात एआरटी ले रहे हैं। जबकि 76 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं और दूध पिलाने वाली माताएं विश्व में एआरटी दवाई ले रही है जो कि काफी ऊंची दर है। उन्होंने प्राजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षित अध्यापकों को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। जनशिक्षा एवं सूचना अधिकारी देवेंद्र गौड़ ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपना एचआईवी स्टेटस जानने के लिए नजदीकी आईसीटीसी केंद्र जाएं और एचआईवी की जांच करवाएं। इस दौरान निशुल्क एचआईवी टैस्ट शिविर में लगाया गया। जिसमें 33 प्रशिक्षुओं ने अपनी एचआईवी स्टेस्ट की जांच की। इस दौरान प्रशिक्षु अध्यापकों के बीच विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता, समूहगान प्रतियोगता, लघु नाटक प्रतियोगता और नारा लेखन प्रतियोगिता में 50 से अधिक प्रशिक्षु अध्यापकों ने भाग लिया। संस्थान के प्रधानाचार्य डा.रघुबीर सिंह ने विभाग द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। स्वास्थ्य शिक्षक सवीत्र चंद, तारा चंद और नीना पंडित, संस्थान के प्रबंध निदेशक उषा शर्मा, निदेशक प्रशासन श्रुति शर्मा और डा. स्मृति, डा. धमेंद्र, सुरेंद्र, संदीप, जितेंद्र, निशा, दीपा और नरेश सहित अन्य अध्यापक इस मौके उपस्थित रहे। 

 

Tags: SPECIAL DAY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD