Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विश्व स्वास्थ्य दिवस : सेहत के लिए एकजुट होने का दिन, जानें क्या कहती है इस साल की थीम

Special Day, Health, World Health Day
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Apr 2026

Last updated on: Apr 07, 2026, 12:47 IST

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 7 अप्रैल को पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम है-“स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहें।” इस थीम के माध्यम से विश्व स्वास्थ्य संगठन लोगों, जानवरों, पौधों और पूरे ग्रह के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए विज्ञान और सहयोग की अहमियत पर जोर दे रहा है। विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन वर्ष 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी।

इस दिन दुनिया भर में स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है और लोगों को एक साथ मिलकर काम करने के लिए प्रेरित किया जाता है। साल 2026 का यह अभियान पूरे एक साल तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य है कि वैज्ञानिक खोजों और साक्ष्यों को वास्तविक कार्रवाई में बदला जाए। वहीं, संगठन थीम के साथ अभियान “वन हेल्थ” के सिद्धांत पर भी विशेष जोर दे रहा है, जिसमें मानव, पशु और पर्यावरण का स्वास्थ्य एक-दूसरे से जुड़ा हुआ माना जाता है।

इस अभियान की शुरुआत 7 अप्रैल को दो बड़े आयोजनों के साथ होगी। पहला है फ्रांस की जी7 अध्यक्षता में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वन हेल्थ शिखर सम्मेलन और दूसरा है वैश्विक मंच जिसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन सहयोगी केंद्रों के 80 से अधिक देशों के लगभग 800 वैज्ञानिक संस्थान शामिल हो रहे हैं। ये दोनों कार्यक्रम मिलकर अब तक का सबसे बड़ा वैज्ञानिक नेटवर्क तैयार कर रहे हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन का मानना है कि आज की दुनिया में उभरती स्वास्थ्य चुनौतियों जैसे महामारी, जलवायु परिवर्तन, एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस आदि का सामना केवल विज्ञान के सहारे ही किया जा सकता है। इसलिए इस अभियान में आम लोगों, सरकारों, वैज्ञानिकों और स्वास्थ्यकर्मियों से अपील की गई है कि वे विज्ञान का समर्थन करें, उसमें विश्वास बनाए रखें और स्वस्थ भविष्य के निर्माण में योगदान दें।

अभियान के तहत लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे अपनी व्यक्तिगत कहानियां साझा करें कि विज्ञान ने उनके जीवन को कैसे बेहतर बनाया है। सोशल मीडिया पर स्टैंड विद साइंस और वर्ल्ड हेल्थ डे हैशटैग के जरिए वैश्विक चर्चा में शामिल होने का आह्वान किया गया है। विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 की थीम सरल लेकिन मजबूत है- स्वास्थ्य की रक्षा के लिए हमें एकजुट होना होगा और विज्ञान के साथ खड़े रहना होगा। केवल तभी हम एक स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

 

Tags: Special Day , Health , World Health Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD