Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

सचिन तेंदुलकर बर्थडे : 'क्रिकेट के भगवान' ने फैंस के साथ मनाया जन्मदिन

Sachin Tendulkar, Sachin Tendulkar Birthday, Sports News, Cricket, Special Day, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 24 Apr 2026

Last updated on: Apr 24, 2026, 16:20 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन को उनके जन्मदिन पर न सिर्फ क्रिकेट बल्कि समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोग भी बधाई दे रहे हैं। फैंस के दिल में राज करने वाले सचिन ने अपने जन्मदिन का केक फैंस के बीच काटा। सचिन ने अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर के साथ सैकड़ों फैंस के सामने केक काटा और फैंस की बधाइयों के लिए उनका शुक्रिया किया।

इस अवसर पर उनके फैन के रूप में पहचान बनाने वाले सुधीर भी मौजूद थे। वह झंडा लहरा रहे थे और केक कटने के समय शंख बजा रहे थे। सचिन तेंदुलकर को उनके जन्मदिन पर उनके साथी खिलाड़ियों ने बधाई दी है। युवराज सिंह ने एक्स पर लिखा, "जन्मदिन मुबारक पाजी। आपके साथ मैदान साझा करना मेरे लिए सम्मान की बात थी, लेकिन आपसे सीखना उससे भी बड़ी बात थी।

आपका अनुशासन, विनम्रता और प्यार हम सभी के लिए एक मिसाल है। उन यादों और उस प्रेरणा के लिए धन्यवाद, जो आप आज भी हमारे लिए बने हुए हैं। ढेर सारा प्यार।" हरभजन सिंह ने एक्स पर सचिन तेंदुलकर के साथ अपनी फोटो साझा करते हुए लिखा, "जन्मदिन मुबारक पाजी। वाहेगुरु आपको अच्छी सेहत, दौलत, खुशी और शांति का आशीर्वाद देते रहें।

सच्चे लेजेंड, सिर्फ मैदान पर ही नहीं बल्कि मैदान के बाहर भी मास्टर। हमेशा प्यार।" ब्रेट ली ने फेसबुक पर लिखा, "क्रिकेटर होते हैं, महान क्रिकेटर होते हैं, और फिर सचिन तेंदुलकर हैं। एक ऐसे इंसान को जन्मदिन की बधाई जिसने सिर्फ क्रिकेट नहीं खेला, बल्कि वह क्रिकेट बन गया। उसे देखना एक कला थी। एक लेजेंड, एक जेंटलमैन, और एक सच्चा दोस्त।

और क्योंकि आज आपका जन्मदिन है और मैं दिल खोलकर खेल रहा हूं, तो यह रहा एक गिफ्ट—एक हाफ वॉली, स्ट्रेट और स्लॉट में राइट। आगे बढ़ो, सचिन। तुम्हें पता है कि इसके साथ क्या करना है। तुम्हें हमेशा पता था। जन्मदिन मुबारक हो, लिटिल मास्टर।"

 

Tags: Sachin Tendulkar , Sachin Tendulkar Birthday , Sports News , Cricket , Special Day , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD