Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जन्मदिन विशेष : कभी कप्तान, कभी विकेटकीपर, कभी ओपनर, भारतीय टीम में बदलती रही है केएल राहुल की भूमिका

Special Day, KL Rahul, Sports News, Cricket
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Apr 2026

Last updated on: Apr 17, 2026, 15:11 IST

भारतीय क्रिकेट में केएल राहुल एक ऐसा नाम हैं जो टीम की बेहतरी के लिए हर भूमिका स्वीकार करने और उसमें अपना शत-प्रतिशत देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इसी खासियत ने राहुल को टीम के लिए विशेष बनाया है। केएल राहुल का जन्म 18 अप्रैल 1992 को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुआ था। कर्नाटक भारतीय क्रिकेट का एक ऊर्जावान और समृद्ध राज्य रहा है।

अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ, राहुल द्रविड़, और वेंकटेश प्रसाद जैसे क्रिकेटर वहां से निकलकर भारतीय टीम का बड़ा चेहरा बने हैं। क्रिकेट की आबोहवा का असर राहुल पर भी पड़ा, और उन्होंने इसी खेल में अपना करियर बनाने का निश्चय किया। 2010 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कर्नाटक के लिए डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में तीनों ही फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया और भारतीय टीम में अपनी मजबूत जगह बनाई।

भारतीय टीम के छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का आगाज करने वाले राहुल ने खुद को तीनों ही फॉर्मेट में ओपनर बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया। हालांकि, उनकी ओपनिंग लंबे समय तक उनके साथ नहीं रही। तीनों ही फॉर्मेट में उनके बल्लेबाजी क्रम में लगातार बदलाव होता रहा। यह सब टीम की जरूरत और दूसरे खिलाड़ियों की स्थिति के अनुसार होता है।

वनडे विश्व कप 2023 में राहुल ने विकेटकीपिंग भी की, ताकि टीम को एक अतिरिक्त बल्लेबाज या गेंदबाज मिल सके। मौजूदा समय में राहुल टेस्ट में पारी की शुरुआत करते हैं, तो वनडे में चौथे या पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, जबकि टी20 फॉर्मेट से बाहर हैं। केएल राहुल को एक समय भारतीय टीम का कप्तान भी माना जा रहा था, लेकिन कप्तानी उनके हाथ से निकल गई।

हालांकि कई मैचों में उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी की है। राहुल ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी की है। भारत को 16 वनडे मैचों में 10 जीत, 3 टेस्ट मैचों में 2 जीत और 1 टी20 मैच में जीत उनकी कप्तानी में मिली है। राहुल के करियर पर गौर करें, तो उन्होंने टेस्ट में 2014 और वनडे और टी20 में 2016 में डेब्यू किया था। 67 टेस्ट मैचों की 118 पारियों में 11 शतक और 20 अर्धशतक लगाते हुए वह 4,053 रन बना चुके हैं।

94 वनडे की 86 पारियों में दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 8 शतक और 20 अर्धशतक लगाते हुए 50.90 की औसत से 3, 360 रन और 72 टी20 की 68 पारियों में 2 शतक और 22 अर्धशतक लगाते हुए 2,265 रन बना चुके हैं। राहुल भारतीय टी20 टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी टी20 10 नवंबर 2022 को खेला था।

राहुल इंडियन प्रीमियर लीग के भी सफलतम बल्लेबाजों में से एक हैं। 2013 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले राहुल ने 2026 तक 149 मैचों की 140 पारियों में 5 शतक और 41 अर्धशतक लगाते हुए 5,333 रन बनाए हैं। आईपीएल में राहुल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच), पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के लिए खेल चुके हैं।

वह पंजाब किंग्स और एलएसजी के कप्तान भी रहे हैं। आईपीएल 2025 से वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। राहुल ने अपने करियर में तीनों ही फॉर्मेट में और आईपीएल में कई बेहतरीन और यादगार पारियां खेली हैं, लेकिन संभवत: 34 साल के इस खिलाड़ी का श्रेष्ठ आना अभी बाकी है। 

 

Tags: Special Day , KL Rahul , Sports News , Cricket

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD