Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

निजी क्षेत्र में आरक्षण का मैं पक्षधर, राष्ट्रीय बहस हो : नीतीश कुमार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 06 Nov 2017

Last updated on: Nov 06, 2017, 00:00 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां सोमवार को कहा कि उनकी व्यक्तिगत राय है कि निजी क्षेत्र में भी आरक्षण लागू किया जाना चाहिए। नीतीश ने विपक्ष द्वारा भ्रष्टाचार के लगाए गए आरोपों पर सफाई देते हुए तथा राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा, जो 'भ्रष्टाचार के पुरोधा' हैं, वही आज भ्रष्टाचार पर बोल रहे हैं। पटना में 'लोक संवाद कार्यक्रम' में भाग लेने के बाद नीतीश ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में आटसोर्सिग में आरक्षण उसके प्रावधानों के तहत किया गया है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने विरोधियों से कहा कि जिन्हें आरक्षण के विषय में बुनियादी जानकारी नहीं है, वही लोग इसका विरोध कर रहे हैं। आरक्षण के विषय में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, "मेरी व्यक्गित राय है कि आरक्षण सरकारी ही नहीं निजी क्षेत्र में भी दिया जाना चाहिए। इस मुद्दे पर राष्ट्रीय स्तर पर बहस होनी चाहिए। हमने जो भी फैसले किए हैं, वह बिहार के लोगों की भलाई के लिए किए, यही कारण है कि हम साल साल पहले वाले अपने गठबंधन में फिर लौटे हैं।"राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कुछ दिन पूर्व नीतीश को आरक्षण विरोधी बताया था। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "हमने कभी किसी घोटाले-मामले पर पर्दा नहीं डाला। वे भ्रष्टाचार के पुरोधा हैं, इसके बावजूद कुछ भी बोल रहे हैं। सृजन घोटाले को किसने उजागर किया? मैंने उजागर किया। आज तक जितने भी घोटाले सामने आए, मैंने कार्रवाई की। रफा-दफा करने की कोशिश नहीं की।" 

लालू प्रसाद ने ट्वीट कर सृजन घोटाला, शौचालय घोटाला और महादलित मिशन विकास घोटाला का जिक्र करते हुए लिखा था कि जद (यू) और भाजपा गठबंधन के 100 दिन पूरे होने पर तीन बड़े घोटाले सामने आए हैं। नीतीश कुमार ने एक बार फिर जीएसटी की वकालत करते हुए कहा कि लोग जीएसटी का विरोध कर रहे लोगों से पूछा जाए कि इसका प्रस्ताव कब आया था। उन्होंने कहा कि पहले वैट आया था और अब जीएसटी लाया गया है। उन्होंने हालांकि यह माना, "अभी यह नई प्रणाली है, बदलाव में और समझने में वक्त लगता है, परंतु जीएसटी का विरोध करने का कोई कारण नहीं है।"नीतीश कुमार ने राजद और जद (यू) में निजीस्तर पर चल रही बयानबाजी पर चिंता प्रकट करते हुए कहा, "मैंने अपने 47 साल के राजनीतिक जीवन में कभी इतनी घटिया बात नहीं की और ना करूंगा। दरअसल, आदमी जब परेशान होता है, सत्ता से वंचित होता है तो ऐसी बात बोलता है।"नीतीश ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद को 'भ्रष्टाचार का पुरोधा' बताते हुए कहा कि अपने तो गए ही थे अपने बच्चों को भी नहीं छोड़ा। लालू प्रसाद का नाम लिए बगैर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "लोग राजगीर में मेरी समाधि बनवा रहे हैं। मुझे तो खुशी होगी कि मेरी समाधि राजगीर में बने। इससे अच्छी और क्या बात हो सकती है।" नीतीश ने कहा, "जो लोग सत्ता से दूर हो गए हैं, उनकी नाराजगी अब झलकने लगी है। बालू माफिया प्रदेश में हावी हो रहे थे। दूसरे गलत काम भी हो रहे थे, इस वजह से मैं महागठबंधन से अलग हुआ।" उल्लेखनीय है कि लालू ने नीतीश के राजगीर दौरे पर रविवार को तंज कसते हुए कहा था कि उनकी समाधि भी राजगीर में ही बनाई जाएगी। 

 

Tags: Nitish Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD