Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जीएसटी एक बेहतर कर व्यवस्था : नीतीश कुमार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 03 Nov 2017

Last updated on: Nov 03, 2017, 00:00 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को वस्तु एवं सेवा (जीएसटी) कर प्रणाली को एक बेहतर कर व्यवस्था बताते हुए कहा कि इसके विषय में लोगों को अधिक से अधिक जानकारी देने की जरूरत है।जीएसटी से संबंधित वाणिज्यिक कर विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी जानकारी देने के लिए इसके प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है, जिसमें अधिकारियों की मुख्य भूमिका है। उन्होंने कहा, "जीएसटी से संबंधित दुष्प्रचार पर लोगों को ध्यान नहीं देना चाहिए। जीएसटी से राज्यों को परेशानी नहीं होगी।"बैठक में वाणिज्यिक कर विभाग की प्रमुख सचिव सुजाता चतुर्वेदी ने जीएसटी से संबंधित मुद्दों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में कहा गया कि जीएसटी काउंसिल की बैठकों के बाद व्यापारियों की समस्याओं का समाधान भी किया गया है। बैठक में उपमुख्यमंत्री तथा राज्य में वित्त विभाग का दायित्व संभाल रहे सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लोगों ने अब जीएसटी को समझना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, "लोगों के जीएसटी के समझने के कारण इस संबंध में शिकायतें भी अब कम आ रही हैं। "इस बैठक में मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, विकास आयुक्त शिशिर सिन्हा सहित कई अधिकारियों ने हिस्सा लिया। 

 

Tags: Nitish Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD